4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता में बना रहे गौरव पथ, ताबड़तोड़ कार्य में कायदे भी ताक पर

आचार संहिता लग जाने के बावजूद नारणावास में गौरव पथ बनाए जाने का मामला सामने आया है।कार्य करीब दस दिन पहले ही शुरू किया है तथा इसका काफी हिस्सा तैयार हो चुका है।
2 min read
Google source verification
jalore#bagra#aachar sanhita

नारणावास में गौरव पथ

जालोर/बागरा. आचार संहिता लग जाने के बावजूद नारणावास में गौरव पथ बनाए जाने का मामला सामने आया है।कार्य करीब दस दिन पहले ही शुरू किया है तथा इसका काफी हिस्सा तैयार हो चुका है। ताबड़तोड़ करवाए जा रहे इस कार्य में कायदे भी ताक पर रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि चुनावी समय का फायदा लेने के लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। वैसे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी इस बारे में इतना ही बताते हैं कि गौरव पथ के कार्य पैकेज में दिए जाते हैं, जिससे यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।
उल्लेखनीय है कि करीब दस दिन पहले ही नारणावास गांव में स्कूल से बागरा की ओर गौरव पथ का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया किपथ निर्माण में नियमानुसार न तो 40 मिमी की कंक्रीट डाली गई हैऔर न ही पूरा प्लास्टिक बिछाया है। डामर सड़क को पूरी तरह से खुरचे बगैर ही यहां पथ का निर्माण करवाया जा रहा है।
अधिकतरकार्य रात के समय में किया जा रहा है।इससे निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।पथ निर्माण में पूरी जगह प्लास्टिक बिछाना था, लेकिन दोनों किनारों पर एक-एक फीट का प्लास्टिक ही बिछाया गया है। ठेकेदार ने प्लास्टिक में लगने वाले अपने खर्च में बचत की, लेकिन गुणवत्ता पर असर पडऩे का अंदेशा है।
कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना
ग्रामीणों ने बताया कि गौरव पथ निर्माण में बजरी भी चोरी की लाई जा रही है। बजरी खनन व निर्गमन पर रोक के बावजूद अवैध रूप से बजरी आ रही है।गांव में एक आस्था स्थल के पास रात को डम्परों से लाकर बजरी एकत्र की जा रही है।इससे न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है।
गौरव पथ की मोटाई भी कम
ग्रामीण बताते हैं कि गौरव पथ बनाने से पहले यहां कंक्रीट नहीं बिछाई गई।सीधे ही पथ निर्माण करने सेन केवल मोटाई कम है बल्कि मजबूती भी कमजोर होगी। इस मार्ग से ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे यातायात दबाव में गौरव पथ जल्द ही बिखरने का अंदेशा बना हुआ है।
रेतीले मार्गसे गुजरने की मजबूरी
ग्रामीणों ने बताया कि गौरव पथ निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग नही बनाया गया।इससे नया नारणावास, नारणावास, धवला, देवदा व लेटा जाने वाले लोगों को तीन किमी का अतिरिक्त मार्ग भुगतना पड़ रहा है।वह भी रेतीला हिस्सा होने से वाहन चालक काफी परेशानी उठा रहे हंै।रेतीले व उबड़-खाबड़ मार्ग में वाहन फंस रहे हैं, जो तकलीफदेह है।
एक नजर इधर भी...
मार्ग को घूमावदार बना देने से हादसे होने का अंदेशा बना रहेगा
घूमावदार पथ के कारण गांव का सौंदर्य बनने के बजाय बिगड़ रहा है।
पथ के ऊंचे किनारों पर चढ़ते समय दुपहिया वाहन फिसलने का अंदेशा
पैकेज में चल रहा है...
& नारणावास में काम चल रहा होगा इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन गौरव पथ का निर्माण पैकेज में होता है इसलिए इसे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं कह सकते। बाकी सारा काम अच्छा ही चल रहा है।
-एसएल सुथार, एक्सइएन, पीडब्ल्यूडी, जालोर