
गोदन. आपदा राहत कोष से मुआवजा व सही गिरदावरी करने की मांग को लेकर बुधवार को गोदन व आस-पास के के किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि जवाई नदी में पानी छोडऩे से पानी गोदन होते बिछावाड़ी तक के खेतों में घुस गया। जिससे खड़ी फसल को नुकसान हुआ। इस बारे में किसानों ने पटवारी को भौतिक सत्यापन करने को कहा। लेकिन पटवारी ने सही जबाव न देते हुए मौके पर न जाकर पटवार भवन में ही आंकलन कर दिया। उन्होंने आरआई के नेतृत्व में टीम गठित कर भाौतिक सत्यापन करने की मांग की। जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। इस मौके नरपतसिंह, बाबूलाल मीणा, सोनाराम,गुमानसिंह, हरीसिंह,पताराम, मोतीराम सहित कई किसान मौजूद थे।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.