
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। (फोटो- पत्रिका डिजाइन)
बजट सत्र के बीच कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को कह कि वह 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लेफ्ट फ्रंट के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी।
चुनाव पर कांग्रेस की मीटिंग के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस के इंचार्ज गुलाम अहमद मीर ने कहा- आज एक मीटिंग हुई और उसमें सभी मौजूद थे।
मीर ने कहा- टॉपिक यह था कि पार्टी के नेता पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव के बारे में क्या सोचते हैं, कैसे आगे बढ़ना है। सभी नेताओं ने अपनी राय दी। सभी के विचार सुने गए। लीडरशिप का विचार था कि इस बार हम पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगे।
मीर ने आगे जोर देकर कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को नेशनल लीडरशिप का सपोर्ट है। उन्होंने आगे कि कहा- इस बार पश्चिम बंगाल में, हमारे कार्यकर्ता और कैडर चाहते हैं कि हम राज्य की 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ें।
कांग्रेस का यह कदम पश्चिम बंगाल में एक बड़ी राजनीतिक लड़ाई के बीच आया है, जहां सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
उधर, भाजपा भी चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है। पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के घर पर पश्चिम बंगाल के सांसदों के साथ एक रणनीतिक मीटिंग की, जिसमें संगठनात्मक मामलों और निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा की गई।
मीटिंग के बाद भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने कहा कि नितिन नवीन ने सांसदों को मार्गदर्शन दिया और उनके मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा- हमें नेशनल प्रेसिडेंट के साथ दो घंटे से ज्यादा समय बिताने और अपनी चिंताओं पर चर्चा करने का मौका मिला।
उन्होंने कहा- यह पूरी तरह से एक संगठनात्मक मीटिंग थी और यह हमारी उनसे पहली मुलाकात थी, इसलिए हमें कई सुझाव और बहुत सारा मार्गदर्शन मिला। इसीलिए मैं भारतीय जनता पार्टी को दूसरी पार्टियों से अलग मानता हूं।
इससे पहले पिछले महीने, भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए इंचार्ज नियुक्त किए थे।
भट्टाचार्य ने सभी 294 सीटों के लिए विधानसभा इंचार्ज की घोषणा की। बीजेपी ने नंदीग्राम सीट के लिए मानस रे को इंचार्ज बनाया है, जहां 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।
Updated on:
25 Feb 2026 05:13 pm
Published on:
05 Feb 2026 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
