4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांचौर में सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ विचार-विमर्श

एसपी की मौजूदगी में सांचौर थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन किया, बैठक में सदस्यों ने यातायात व्यवस्था, शहर की सुरक्षा व्यवस्था, हेलमेट की अनिवार्यता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की
2 min read
Google source verification
sanchore#chitlwana#jalore sp

सांचौर में सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ विचार-विमर्श

सांचौर. एसपी केशरसिंह शेखावत की मौजूदगी में सांचौर थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में सदस्यों ने यातायात व्यवस्था, शहर की सुरक्षा व्यवस्था, हेलमेट की अनिवार्यता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बीरबल बिश्नोई ने कहा कि शहर में बढ़ती चोरियों की रोकथाम के लिये रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को चुश्त करने की मांग की। वहीं शहर के चार रास्ते पर स्पीड ब्रेकर लगाने का सुझाव देते हुए कहा कि हाइवे पर शहर की ओर से आने वाले रास्तो पर वाहनों की गति तेज होने से हादसे की आशंका रहती है।
वहीं शहर के बी ढाणी से काजा का गोलिया, रानीवाड़ा रोड़ पर रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष छगन मेघवाल ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव दिया। जवाहराराम मेघवाल ने कहा कि शहर में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरों को प्रभावी ढंग से मॉनिटरिंग के लिये उपयोग में लेने की बात कही। शंकरलाल माली ने हाईवे पर यातायात सुधार की मांग की, वहीं आबादी क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगानें का सुझाव दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों को बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए हेलमेट पहनना अनिवार्य करने की बात कही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंीजाराम मीणा ने कहा कि क्षेत्र में अपराधिक मामलो के लंबित मामलों को जल्द निस्तारण की बात कही। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक ओपी उज्जवल, थानाधिकारी विकास कुमार, पूर्व उप प्रधान दरगाराम देवासी, नरसिंग पढियार, हरिया देवी देवासी, विड़दाराम धायल, पीसी पूनीया, ठाकराराम खीचड़, हरिसिंह राव, केवलचंद बोहरा, नारायण पुरोहित, साहेब खान, मांगीलाल साहू, दिनेश पुरोहित धुड़वा सहित कई जने मौजूद थे।
चितलवाना. चितलवाना थाना में एसपी केशरसिंह शेखावत की मौजूदगी में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। शेखावत ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन का सहयोग भी जरुरी हैं। ऐसे में आमजन के लिए पुलिस व पुलिस के लिए आमजन साथ में होगा तो ही अपराधियों पर अंकुश लग पाएगा। सीएलजी सदस्यों ने कुंडकी गंाव में गांधव बाखासर रोङ पर पुलिस चौकी खोलने की मांग की।