24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jalore: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को किया सस्पेंड, बदला मुख्यालय

Rajasthan News: स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के एक मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा ने लेवल प्रथम शिक्षक मनोहरलाल विश्नोई को निलंबित किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Suspend For Molestation: जालोर जिले में एक शिक्षक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। शिकायत मिलने पर शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

छात्रा ने की थी शिकायत

चितलवाना ब्लॉक के पुराने स्कूल परिसर में लेवल प्रथम शिक्षक मनोहरलाल विश्नोई द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत सामने आई थी। जैसे ही यह मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक शिक्षा) को भेजी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा ने शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए और गुरुवार को उसे निलंबित कर दिया।

निलंबन के बाद मुख्यालय बदला

निलंबन की कार्रवाई के साथ शिक्षक मनोहरलाल का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय तय किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार जांच पूरी होने तक शिक्षक को स्कूल से दूर रखा जाएगा और वह किसी भी शिक्षण कार्य में भाग नहीं ले सकेगा।