4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलसवेरे गोवर्धन पूजा की, शुरू हुआ रामाश्यामा का दौर

- दीपोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सवेरे हुई गोवर्धन पूजा, शुरू हुआ बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद लेने का सिलसिला
less than 1 minute read
Google source verification

जालोर. दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी पूजन के बाद अगले दिन सोमवार अल सवेरे गृहिणियों ने मिलकर गोवर्धन पूजन किया। गोबर से गोवर्धन का निर्माण किया गया और उसके बाद पूजन किया गया। वहीं दिन की शुरुआत के साथ रामा श्यामा का दौर शुरू हुआ। लोगों ने बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
दीपोत्सव पर जमकर आतिशबाजी
दीपावली के अवसर पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया। घरों में परिजनों ने लक्ष्मी पूजन किया। वहीं प्रतिष्ठानों में भी मुहूर्त के अनुसार पूजन किया गया। इधर, देर रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इधर, पटाखों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दीपोत्सव को लेकर लोगों द्वारा मैसेज का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने अपने मित्रों और परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं पूरा शहर दीपोत्सव को लेकर रोशनी से नहाया सा नजर आया। इससे पूर्व शाम ढलने के साथ बाजार में खासी भीड़ नजर आई।
जमकर हुई खरीद, सवेरे से ही रही रेलमपेल
दीपोत्सव को लेकर फूल मालाओं की खासी बिकवाली हुई। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने ज्वाइस के अनुसार मिठाई और नमकीन की खरीद की।
ज्वेलरी और बर्तन की दुकानों पर जुटी भीड़
धनतेरस प र ज्वेलरी और बर्तनों की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं रविवार को दीपोत्सव के पावन पर्व पर भी ज्वेलरी की खरीद के लिए लोगों की भीड़ बढऩे लगी। इसी तरह बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
इलेक्ट्रिक आइटम की खरीद बढ़ी
न्यू जनरेशन के मोबाइल, एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, म्यूजिक सिस्टम की खरीद को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने इन आइटम की खरीद की।
शोरूम शुभ मुहूर्त पर भीड़
दुपहिया, चौपहिया वाहनों की खरीद को लेकर लोगों ने एडवासं बुकिंग करवा रखी है। सवेरे से लोग शोरूम पर पहुंचने शुरू हुए और मुहूर्त के अनुसार खरीद की।