9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अनूठी पहल: 10वीं और 12वीं में 85% या अधिक अंक लाओ, मुंबई हवाई यात्रा करो, जानिए क्या है मामला

सैकंडरी से सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत हुई निंबोड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल नारायणलाल जीनगर ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने की कड़ी में सकारात्मक पहल की है।

2 min read
Google source verification

जालोर

image

Nupur Sharma

Sep 08, 2023

rajasthan_patrika_news__1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जालोर। सैकंडरी से सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत हुई निंबोड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल नारायणलाल जीनगर ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने की कड़ी में सकारात्मक पहल की है। सत्र 2023-24 के 10वीं और 12वीं बोर्ड के एग्जाम में बेहतर परिणाम के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए संस्था प्रधान ने 85 और इससे अधिक अंक अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की है। इसका व्यय वे खुद उठाएंगे। संस्था प्रधान की इस पहल के बाद विद्यार्थी उत्साह से अध्ययन करने में जुटे हुए हैं। संस्था प्रधान जीनगर के अनुसार पूर्व में यह विद्यालय10वीं तक ही था। 12वीं का यह पहला बैच होगा। यहां फिलहाल कला संकाय है। पहले बैच को बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित करने और विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने के लिए यह घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें : PM-eBus Sewa: 100 शहरों में चला रहे इलेक्ट्रिक बसें, सरिस्का पर नहीं दे रहे कोई ध्यान

दोनों क्लास में 60 विद्यार्थी
भीनमाल क्षेत्र के निंबोड़ा विद्यालय में कक्षा 10 में 40 और 12वीं में 20 विद्यार्थी है। कुल 60 विद्यार्थियों में से 30 छात्राएं है। इस घोषणा के बाद विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। संस्था प्रधान की प्रेरणा से सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन का टाइम टेबल भी तय कर लिया है। प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक इस स्कूल के विद्यार्थी स्कूल टाइम के अलावा भी अध्ययन कर रहे हैं।

माया नगरी तक का होगा सफर
85 प्रतिशत और इससे अधिक परिणाम वालों को गर्मी की छुट्टियों का यह तोहफा होगा। अहमदाबाद से मुंबई की फ्लाइट में विद्यार्थियों को हवाई सफर करवाया जाएगा। जालोर से अहमदाबाद तक के सफर और उसके बाद हवाई यात्रा से आने जाने का पूरा व्यय संस्था प्रधान ही करेंगे। मुंबई में 2 दिन तक विद्यार्थियों को रुकने, घूमने तक की पूरी व्यवस्था भी संस्था प्रधान की ओर से ही की जाएगी।

साढ़े चार साल में 20 से अधिक नवाचार
कागमाला में लंबे कार्यकाल से लेकर निंबोड़ा के विद्यालय तक नारायणलाल 20 से अधिक नवाचार कर चुके हैं। कागमाला के राजकीय विद्यालय में टे्रन मॉडल, वैक्सीन मॉडल, पृथ्वी सर्किल समेत 20 से अधिक नवाचार किए और 40 लाख से अधिक का सहयोग दानदाताओं से विद्यालय विकास के लिए प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : नौकरशाहों की एन्ट्री से नेताओं के बिगड़ रहे समीकरण, जानिए कौन-कौन है टिकट की दौड़ में

2020 में मुख्यमंत्री ने किया था सम्मानित
निंबोड़ा में नियुक्त संस्था प्रधान नारायणलाल करीब 8 माह पूर्व ही कागमाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से यहां तबादला हुआ। कागमाला में कार्यकाल के नवाचार पर उन्हें राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2021 में सम्मानित किया जा चुका। इनके कार्यकाल में प्रदेश के पहले पर्यटन विद्यालय का दर्जा कागमाला के राजकीय विद्यालय को मिला।


बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग