4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन वर्ष से लगातार हैंडबॉल में दबदबा, समारोह में टीम को नवाजा

जालोर जिले में लगातार तीन वर्षों तक हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखने वाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया नारणावास की टीम के खिलाडिय़ों को बुधवार को समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
2 min read
Google source verification
jalore#bagra#handball team

तीन वर्ष से लगातार हैंडबॉल में दबदबा, समारोह में टीम को नवाजा

नारणावास. जालोर जिले में लगातार तीन वर्षों तक हैंडबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखने वाली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया नारणावास की टीम के खिलाडिय़ों को बुधवार को समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राउप्रावि नया नारणावास के शारीरिक शिक्षक रूपसिंह राठौड़ की ओर से प्रत्येक खिलाड़ी को इस दौरान पुरस्कार स्वरूप घड़ी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि जागनाथ महादेव मठ के महंत महेन्द्र भारती के हाथों से घड़ी दिलवाकर खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। नया नारणावास की हैंडबॉल टीम ने शारीरिक शिक्षक रूपसिंह राठौड़ के निर्देशन में अभ्यास कर तैयार की थी। जिसका नतीजा खिलाडिय़ों ने तीन वर्षों तक मैदान में दिया। नया नारणावास की छात्रा वर्ग की टीम ने लगातार प्रदर्शन कर जिला विजेता बनी रही एवं नया नारणावास के अधिकांश खिलाडिय़ों ने राज्य स्तर पर भी नाम रोशन किया है। टीम की खिलाड़ी पिंकी गोस्वामी, हीना कंवर, संतोष कंवर, अंकी कुमारी, चम्पत गोस्वामी, चींटा कंवर, कविता कुमारी, सोनू कुमारी, दीपिका गोस्वामी, सौरम कुमारी, ममता कुमारी व अनिता कुमारी ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन वर्ष तक फाइनल मैच में भी एक तरफा मुकाबला जीत कर नया नारणावास का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर महंत महेंद्र भारती ने खिलाडिय़ों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी अति आवश्यक है। शारीरिक शिक्षक राठौड़ ने भरोसा दिलाया कि खिलाडिय़ों को नियमित हैंडबॉल का अभ्यास करवायएंगे। ताकि आने वाले समय मे राज्य स्तर पर भी यहां के खिलाडिय़ों को जीत दर्ज कर जिले के साथ साथ राज्य का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर पीईईओ विनोद कुट्टी, प्रधानाध्यापक लच्छाराम धांधू, इन्द्रसिंह नारणावास, प्रदीप जांगिड़, हनुमान प्रसाद, अंगूरी भाटी, पूजा चारण, जुजाराम, चित्रा शर्मा, हंसमुख प्रजापत, डूंगरसिंह दहिया, बगाराम परिहार, मंगलसिंह व चैनाराम आदि मौजूद थे।

jalore::: https://goo.gl/y6hffV::: jalore: परिवहन विभाग की नाक के नीचे ही टैक्स चोरी

यहां भी उम्मीद जगी
नारणावास के पीईईओ विनोद कुट्टी ने भरोसा दिलाया की नारणावास गांव में स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की भी छात्रा वर्ग की हैंडबॉल की टीम भी तैयार की जाएगी। जिससे नवी कक्षा में आने के बाद भी इन खिलाडिय़ों का हैंडबॉल का खेल जारी रह सके। एवं नया नारणावास व नारणावास का नाम रोशन हो सके।