4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का भीनमाल में स्वागत

ब्रह्मगुप्त व महाकवि माघ के पैनोरमा का किया निरीक्षण
2 min read
Google source verification
jalore news

कटारिया ने किए 72 जिनालय में दर्शन


भीनमाल.गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया परिवार के साथ जीरावला जैन तीर्थ दर्र्शन के बाद नाकोड़ा तीर्थ दर्शन के लिए जाते हुए शनिवार को भीनमाल पहुंचे। उन्होंने शहर के जसवंतपुरा रोड पर निर्माणाधीन ब्रह्मगुप्त व महाकवि माघ के पैनोरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रह्मगुप्त योग व विज्ञान सेवा समिति के सरंक्षक डॉ. श्रवण कुमार मोदी से भवन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पैनोरमा बनने से भावी पीढ़ी को महान विभूतियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमारे गौरव ब्रह्मगुप्त व महाकवि माघ के पैनोरमा का निर्माण करवाकर वर्तमान पीढ़ी को गौरव शाली इतिहास से अवगत करवाया जाएगा। इससे पूर्व पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण उनका स्वागत किया। इस मौके विधायक पूराराम चौधरी, पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, जोरावरसिंह राव, साजनराम विश्नोई, पारस घांची, किशनाराम माली, सुरेश बंजारा, चैनाराम सैन व पार्षद महेन्द्र जीनगर भी मौजूद थे।
72 जिनालय में किए दर्शन
इसके बाद गृहमंत्री कटारिया ने शहर के रामसीन रोड श्री लक्ष्मीवल्लभ पाश्र्वनाथ 72 जिनालय मंदिर में दर्शन किए एवं मंदिर की बनावट का भी अवलोकन किया। मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट की ओर से कटारिया का स्वागत किया। इसके बाद कटारिया ने पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा से जिले में कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर कटारिया को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ आर्नर दिया। गृहमंत्री कटारिया पैर में चोट लगने पर 72 जिनालय में चिकित्साकर्मियों ने पहुंचकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इस मौके नगरपरिषद उपाध्यक्ष मंजु सोलंकी, अशेाक सेठ, रमेश सेठ, रमेश बाफना, प्रकाश जैन बैटरी, कन्हैयालाल जांगिड़, पारस सैन, तहसीलदार शंकराराम गर्ग व पुलिस निरीक्षक कैलाशचन्द्र मीणा सहित लोग मौजूद थे।

समाधान की मांग
जालोर. जालोर फोटोग्राफर एसोसिएशन के सदस्यों ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।इस मौके रमेश कुमार, लालाराम चौधरी, रमेश सेन, चपालाल प्रजापत, कमलेश सेन सहित कई जने मौजूद थे।