6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सियाणा की इस दुकान में एक महीने में दूसरी बार हुई चोरी

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
सियाणा की इस दुकान में एक महीने में दूसरी बार हुई चोरी

सियाणा की इस दुकान में एक महीने में दूसरी बार हुई चोरी

सियाणा (जालोर). कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित एक किराणा की दुकान में अज्ञात चोरों ने दूसरी बार हाथ साफ कर करीब एक लाख का माल पार कर लिया। एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी के चलते स्थानीय व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है। व्यवसायी राजाराम देवासी ने बताया कि पिछले महीने की तरह चोरों ने इस महीने की भी ५ तारीख को ही रात के समय चोरी का अंजाम दिया। पुलिस की शिथिलता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं व्यापारियों भी खौफजदा हैं। दुकान मालिक मादाराम ने बताया कि गत महीने हुई चोरी का मामला बागरा थाना में दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने अब तक चोरी का राजफाश नहीं किया है। ऐसे में दूसरी बार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरूवार को बागरा थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इस दौरान वे भी दुकान में चोरों ने कैसे प्रवेश किया इसको लेकर सोच में पड़ गए। इधर, चोरी की पूरी वारदाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चोर महज एक गुणा एक फीट के संकरे मार्ग से दुकान में घुसे थे। वहीं लोहे का वेंटीलेटर भी इतना ही काटा गया था कि उसमें किसी का सिर भी बड़ी मुश्किल से अंदर जा सकता है।गौरतलब है कि गत महीने चोरों ने पहाड़ी के पीछे वाले भाग से इसी दुकान में ईंटें तोड़कर प्रवेश किया था। साथ ही दुकान से १५ लीटर घी के ३ डिब्बे, ४० किलो घी के पैकेट, २ डिब्बे सरसों तेल, २ डिब्बे रिफाइंड घी, २० किलो चाय के दो बेग व चावल के दो कट्टे समेत छुटकर सामान चुराया था।