
सरकारी ट्यूबवेल के पानी से एक खेत में हो रही सिंचाई
चालीस ढाणियों के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग ने खुदवाया था बोरवेल, लेकिन ग्रामीणों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा
बागोड़ा. गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पीने को पानी तक नसीब नहीं है।
वहीं बागोड़ा क्षेत्रके एक दादाल गांव की एक ढाणी में एक ग्रामीण ने सरकारी ट्यूबवैल पर ही खुद का हक जमा लिया है और इसके पानी से खेती भी कर रहा है। बावजूद इसके विभाग का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा।
जबकि गांव व ढाणियों में निवासरत परिवारों को पेयजल मुहैया कराने के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है, लेकिन विभागीय अनदेखी से हालात विपरीत है और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा।
उपखंड मुख्यालय से महज 4 किमी दूर कुड़ा ध्वैचा सड़क मार्ग पर स्थित सिंधियों की ढाणी मेें दो वर्ष पूर्व लाखों रुपए व्यय कर करीब ४० परिवारों को पेयजल मुहैया कराने के मकसद से टयूबवेल करवाने के बाद बिजली कनेक्शन लिया गया था, ताकि आसपास ढाणियों व जीएलआर टंकियों मे जलापूर्ति हो और लोगों को मीठा नीर सहज उपलब्ध हो, लेकिन जब सरकारी अधिकारियों की बेपरवाही से ऐसा नहीं हो पाया। लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
इनका कहना...
सरकारी ट्यूबवैल का दुरुपयोग हो रहा है तो मौका जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विष्णु कुमार जांगिड़,जेईएन, जलदाय विभाग सायला
Updated on:
26 Apr 2019 01:51 pm
Published on:
26 Apr 2019 01:51 pm
