
Jalore News: पिछले पांच साल में देश ही नहीं विदेश तक खास पहचान बनाने वाली जीवाणा अनार मंडी की सिंदूरी अनार की रंगत इस बार फीकी रहने का अनुमान है। अनुमान है कि इस बाद 20 से 25 प्रतिशत तक अनार का प्रोडक्शन प्रभावित होगा। इसका प्रमुख कारण अनार की सीजन शुरू होने पर हुई बारिश है। किसानों की मानें तो सीजन की शुरुआत पर हुई बारिश से अनार के फूल झड़ गए और दूसरी तरफ कीटों का असर भी बढ़ा। इस स्थिति में जहां हर साल अनार की मंडी की बंपर आवक दिसंबर शुरुआत में हो जाती है। इस बार 20 दिन बाद दिसंबर अंत में होने की संभावना है। वहीं प्रोडक्शन भी प्रभावित होगा।
किसानों की मानें तो अनार में पंखुड़ी और टिकड़ी रोग का असर देखने को मिल रहा है। पंखुड़ी रोग के प्रभाव से झाड़ी से फूल गिर जाते हैं, जिससे फल देरी से तैयार होता है। दूसरी तरफ टिकड़ी रोग के प्रभाव से फल में अंदर तक रोग फैल जाता है और अनार खराब हो जाता है। इस बार दोनों ही रोगों का प्रभाव है।
हर साल जीवाणा में 12 से 15 बड़ी मंडियां लगती हैं, जो देश के कोने कोने तक और विदेशों तक क्वालिटी अनार को भेजती हैं। मुख्य रूप से गल्फ कंट्री में जालोर जिले की मंडी से अनार को भेजा जाता है।
बेहतर क्वालिटी और साइज के कारण यहां के अनार की खास डिमांड है। यहां 100 ग्राम से लेकर 500 ग्राम के अनार का प्रोडक्शन है, 15 से 20 दिन तक खराब नहीं होती है, जो एक्सपोर्ट क्वालिटी है।
लगभग 70 हजार टन अनार का प्रोडक्शन जीवाणा और जालोर जिले के अलग अलग क्षेत्रों से होता है। अनार का व्यापार दिसंबर से फरवरी के बीच होता है और एक अनुमान के अनुसार 800 से 1 हजार करोड़ तक का कारोबार जिले से हो जाता है। बता देें केवल जीवाणा क्षेत्र में ही 3000 हैक्टेयर से अधिक एरिया में अनार की खेती हो रही है, जो हर साल बढ़ती जा रही है।
पिछले एक साल से अनार की पैदावार ले रहा हूं, अच्छा मुनाफा हर साल हो रहा है, लेकिन इस साल रोग के प्रकोप से उत्पादन प्रभावित हुआ है और आवक भी प्रभावित हो रही है।
क्षेत्र में अनार की अच्छी पैदावार है, बारिश ज्यादा होने से लट, टिकड़ी, पंखुड़ी रोग फैल गया है। दवाओं का छिड़काव भी किया है, लेकिन कीटों का अधिक प्रकोप होने से अनार को खासा नुकसान पहुंचा है।
Published on:
05 Nov 2024 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
