5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कबूतर मर गया तो भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी कांग्रेस

पशु चिकित्सालय में उपचार नहीं मिलने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 29 Aug 2017, 10:46 AM IST

jalore rajasthan pegion will die than congress on strike

jalore rajasthan pegion will die than congress on strike

जालोर. यह कबूतर कांग्रेस का पालतू नहीं है, जिसके लिए भूख हड़ताल की चेतावनी दी जा रही है। कांग्रेस जालोर जिले में पशु चिकित्सालयों की बदहाल स्थिति पर सरकार को आइना दिखाने का प्रयास कर रही है। इनमें सबसे बुरी स्थिति जालोर के जिला पशु चिकित्सालय की है। पशुपालक परेशान है और संबंधित महकमा व जिम्मेदार अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर संचालित पशु चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की बदहाली का आरोप लगाया है।कांगे्रस नगर महामंत्री ममता सांखला ने बीमार कबूतर को समय पर उपचार नहीं मिलने की बात कही तथा उपचार के अभाव में कबूतर की मौत हो गई तो भूख हड़ताल पर बैठने की भी चेतावनी दी है। इस सम्बंध में जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को एक कबूतर बीमारी की हालत में मिला था।उपचार के लिए वे उसे पशु चिकित्सालय ले गईं, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।उन्होंने जिला प्रशासन से अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण करने, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, कर्मचारियों को अस्पताल में रहने के लिए पाबंद करने एवं लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।साथ ही चेतावनी दी कि कबूतर को उपचार नहीं मिला है तथा इसकी मौत हो गई तो भूख हड़ताल की जाएगी।
व्यवस्थाओं में खामी
ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में कार्मिक नहीं मिलते हंैं, जिससे पशुपालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।आपातकालीन सेवा होने के बावजूद कार्मिकों का नदारद रहना व्यवस्थाओं में खामी दर्शाता है।बताया कि पूर्व में तत्कालीन जिला कलक्टर ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया था तब कार्मिक शराब पार्टी करते मिले थे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत व नैनाराम माली ने बताया कि जालोर में पशुपालकों की स्थिति बुरी है। पशु चिकित्सालय में जीव दया प्रेमी जब भी कोई घायल जानवर लोते हैं उसके उपचार में कोताही बरती जाती है। ऐसे में उस मूक प्राणी की मौत हो जाती है, जिससे जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता।