
Jalore Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंगलवार को हुई मतगणना में जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से वैभव गहलोत को बड़ा झटका लगा है। वैभव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी ने यह चुनाव जीता है।
वैभव गहलोत इससे पहले जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। यहां 26 अप्रेल को मतदान हुआ था और कुल 62.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र में कुल 22.89 लाख वोटर्स हैं। जालोर-सिरोही अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। इनकी संख्या 8 लाख से अधिक है। वहीं, सामान्य वर्ग में कलबी(पटेल) तीन लाख, देवासी 2.10 लाख, मूल ओबीसी 4 लाख, राजपूत व भोमिया 1.50 लाख, ब्राह्रमण व वैश्य सहित अन्य सवर्ण 3.20 लाख व मुस्लिम नब्बे हजार प्रमुख मतदाता है।
जालोर लोकसभा सीट पर साल 2019 के आंकड़े की बात करें तो बीजेपी पार्टी के देवजी पटेल ने 7,72,383 वोटों से जीत हासिल की थी। उनके सामने कांग्रेस पार्टी के रतन देवासी रहे थे। जीत का अंतर 2,61,020 वोट का रहा था।
Updated on:
04 Jun 2024 02:33 pm
Published on:
04 Jun 2024 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
