5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जवाई को लेकर फिर गरमाया मामला

- पंचायत समिति की साधारण बैठक में जवाई बंाध समेत विभिन्न विभागीय मुद्दों पर मंथन, 45 फीट से ऊपर आने वाले पानी का 50 प्रतिशत पानी उसी मात्रा में जवाई न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 1 Sep 2017, 8:37 PM IST

ahore meeting

panchayat samiti meeting

जालोर. पंचायत समिति जालोर की साधारण बैठक प्रधान संतोष कुमारी की अध्यक्षता व आहोर विधायक श्ंाकरसिंह राजपुरोहित, उपखंड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में हुई।
जल संसाधन विभाग के अविवेकपूर्ण निर्णय के कारण जवाई बांध की भराव क्षमता से अधिक पानी भरने पर पानी छोडऩे के कारण किसानों एवं सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ । इस संबंध में सदन ने प्रस्ताव पारित किया कि भविष्य में जवाई बांध प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में कृत्रिम बांध बनने के कारण अतिवृष्टि में जिले को पानी से नुकसान एवं अकाल में जिला पानी के लिए तरसता हैं । प्राकृतिक नदी पर जिले का हक होने के कारण 45 फीट तक पेयजल के लिए आरक्षित रखने के बाद 45 फीट से ऊपर आने वाले पानी का 50 प्रतिशत पानी उसी मात्रा में जवाई नदी में छोड़ा जावें। बैंठक में ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सा, जलदाय, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायतीराज विभाग में गांवों में पदों के रिक्त होने से आमजन को समस्या का सामना करना पडता है। इस पर आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार से कार्रवाई करने को कहा। बैठक मे सभी सदस्यों ने आहोर से उपखंड अधिकारी या उनके प्रतिनिधि का पंचायत समिति की बैठकों में नही आने को लेकर आक्रोश जताया। बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से जो अधिकारी अनुपस्थित रहे उनके विरूद्ध नियमानुसार कारवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखने का प्रस्ताव पारित किया । बैठक में बागरा सरपंच ने ग्राम सेवक बागरा को यथावत रखने एवं ओडवाडा सरपंच ने पदस्थापित ग्राम सेवक को तुरन्त हटाने की मांग की। बैठक में पेयजल, बिजली, सडक, कृषि, चिकित्सा, पंचायती राज विभाग, नर्मदा पेयजल परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई। इस मौके सरपंच दिपीका राजपुरोहित, सुमेरसिंह, भवरसिंह,किशोर कुमार, इन्द्र कुमार,सुख कंवर,नाती देवी,श्याम कंवर, जिला परिषद सदस्य मेघराज चौधरी,उगमसिंह बालावत सहित कई जने मौजूद थे।