4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेसीबी ने तोड़ी पाइप लाइन, 5 लाख लीटर पानी बह गया

डिस्कॉम की लापरवाही : अंडरग्राउंड केबलिंग का चल रहा था काम, भीनमाल रोड पर पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन तोड़ी
2 min read
Google source verification
Broken Phed pipline

JCB driver broken the pipeline, 5 lakh liters of water Washed away

जालोर. शहर के भीनमाल रोड पर मीरा दातार दरगाह के पास में शुक्रवार रात को डिस्कॉम के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए खुदाई कर रहे जेसीबी संचालक ने जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन को तोड़ दिया।
जिस समय यह घटनाक्रम हुआ पाइपलाइन में पानी की सप्लाई शुरू थी। जैसे ही पाइप लाइन टूटी, पाइप लाइन से पानी का फव्वारा निकल गया। पानी का वेग काफी अधिक था और यह पानीआस पास की कई दुकानों के अंदर भी घुस गया। जिससे पास की दुकान में रखा सामान भी भीग गया। वहीं यहां स्थित एक दुकान में कंप्यूटर भी पानी में भीग गया। सूचना पर जलदाय विभाग में पानी की सप्लाई बंद करवाई, लेकिन पाइपलाइन भरी हुई होने से काफी देर तक पानी बहता रहा। सवेरे जलदाय विभाग के स्टाफ मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई से धवला रोड स्थिति उच्च जलाशय में पानी पहुंचाना था जिसके बाद में यह आसपास के क्षेत्र में पानी सप्लाई होता पाइप लाइन टूट जाने से इस क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित हो गई।
5 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा
धवला रोड पर उच्च जलाशय 16 लाख लीटर क्षमता का है और इसी पाइप लाइन से वहां तक पानी पहुंचता है। पाइप लाइन टूटने के बाद सप्लाई बंद करने के दौरान ही लगभग 4 से 5 लाख लीटर व्यर्थ बह गया। जेसीबी ने जैसे ही पाइप लाइन टूटी चालक जेसीबी लेकर मौके से फरार हो गया। इधर, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पाइप लाइन टूटने से अगले दो दिन का शैड्यूल प्रभावित हो गया।
हर दूसरे दिन टूट रही पाइप लाइन
फिलहाल जालोर शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग, सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए अंडरग्राउंड केबलिंग चल रही है।वहीं विभिन्न मोबाइल कंपनी के ओएफसी केबल का काम भी चल रहा है। इन कार्यों के चलते खुदाई में हर दूसरे दिन विभाग की पाइप लाइनें टूट रही है, जिसका सीधा असर शहरी पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है।इससे पूर्व कालका कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, सामतीपुरा रोड शांतिनगर क्षेत्र में भी पाइप लाइन से सप्लाई प्रभावित हुई थी।
धवला रोड की एसआर में भरना था पानी
यह 12 इंच मुख्य पाइप लाइन है और इस पाइप लाइन से धवला रोड स्थित उच्च जलाशय में पानी भरना था। यहां से पानी की आशापूर्णा, रामदेव कॉलोनी, शांतिनगर बीब्लॉक, प्रतानगर समेत आस पास के क्षेत्रों में सप्लाई होनी थी, लेकिन पाइप लाइन टूटने से यह पूरा क्षेत्रप्रभावित हो गया।
इनका कहना
रात में जेसीबी से जलदाय विभाग की मुख्य लाइन डेमेज हो गई थी। जिससे आशापूर्णा, शांतिनगर समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हुई है। लापरवाही के चलते विभाग की पाइप लाइनें टूट रही है, जिसका सीधा असर सप्लाई पर पड़ रहा है।
- जितेंद्र त्रिवेदी, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग