4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंधेरे का फायदा उठा बाइक सवार ने यहां की सहकारी समिति मैनेजर की हत्या, वजह का नहीं हुआ खुलासा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification

जालोर

image

Nidhi Mishra

Aug 18, 2018

murder in jalore

murder in jalore

जालोर। जालोर जिले के कालेटी गांव में ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। कालेटी ग्राम सहकारी समिति में मैनेजर के पद पर कार्यरत शायर खान की रात में अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बागोड़ा पुलिस मौके पर है। वहीं पुलिस उप अधीक्षक हुकमाराम भी मौके पर हैं। घटनास्थल पर आस-पास के गांव की लोगों की काफी संख्या में भीड़ है। बताया जा रहा है कि अभी तक शव वही पड़ा है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा खुलासा नहीं हो पाया। अभी तक हत्यारे का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में बाइक पर सवार होकर कोई आया था और चाकू से हत्या कर फरार हो गया। पास ही में लोगों ने दौड़कर आ कर देखा तो बाइक सवार भाग गया था।


सायला के निजी कॉलेज में मिला 'कारतूस', धर लिए दो परीक्षार्थी
वहीं जालोर के सायला के निजी आइटीआइ कॉलेज की परीक्षा में मंगलवार को दो नकलची धर लिए गए। उडऩदस्ते ने तलाशी लेकर उनके पास से 'कारतूस' भी बरामद किया। उडऩदस्ते ने दोनों के खिलाफ नकल विरोध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर निदेशालय को भेज दिया। परीक्षार्थी प्रथम सेमेस्टर में इलेक्ट्रीक विभाग की परीक्षा दे रहे थे। मंगलवार को उडऩदस्ते ने सायला समेत अन्य परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया। उडऩदस्ते में सिरोही पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रवक्ता राहुलसिंह राजपुरोहित व शारीरिक शिक्षक जितेंद्रसिंह चौहान शामिल रहे। बताया जा रहा है कि दोनों ही परीक्षार्र्थी सायला के हीरालाल योगी निजी कॉलेज के छात्र हैं और इनका परीक्षा केंद्र कस्बे के एक निजी कॉलेज में ही था। ऐसे में परीक्षा के दौरान नकल की आशंका भी बढ़ जाती है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही। संदेह के आधार पर जांच हुई तो नकल का प्रकरण उडऩदस्ते की नजर में आ गया। अधिकारी बताते हैं कि इससे पहले रानीवाड़ा में भी एक नकलची पकड़ा जा चुका है।

संदेह के आधार पर धरे गए
परीक्षा का निर्धारित समय तीन घंटे का है, लेकिन एक परीक्षा ने लगभग आधे घंटे में ही पूरा प्रश्न पत्र सॉल्व कर लिया। इसके बाद अपने पीछे बैठे अन्य परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में भी सभी उत्तर के निशान लगाए दिए। संदेह होने पर परीक्षार्थी की तलाशी ली गई, जिस पर नकल सामग्री बरामद हुई। पूछताछ करने पर सामने आया कि उसने कहीं से सही उत्तर प्राप्त किए थे।


ढाई इंच की पर्ची पर पच्चीस उत्तर
उडऩदस्ते में नकलची के पास मिली महज ढाई से तीन इंच साइज की छोटी सी पर्ची पर एक से पच्चीस तक सवालों के उत्तर लिखे मिले। इसे देखकर परीक्षार्थी ने पूरा प्रश्न पत्र कुछ ही मिनट में सॉल्व कर लिया। बताया जा रहा है कि आइटीआइ की एनसीवीटी परीक्षा देशभर में एक साथ आयोजित की जाती है। इनमें पच्चीस से तीस सवाल ही पूछे जाते हैं। उत्तर के रूप में चार विकल्प मौजूद रहते हैं, जिसमें से एक पर सही का निशान लगाना होता है। किसी परीक्षा केंद्र पर यदि प्रश्न पत्र का लिफाफा समय से पांच-दस मिनट पहले ही खुल जाए तो व्हाट्सएप के जरिए कुछ ही देर में सब जगह पहुंच जाता है।

सिरोही से गठित है उडऩदस्ता
उल्लेखनीय है कि आइटीआइ में एनसीवीटी की गत 6 अगस्त से शुरू हुई परीक्षाएं 16 अगस्त तक संचालित रहेगी। इसके लिए सिरोही जिला कलक्टर के निर्देशन में नकल रोकथाम उडऩदस्ते का गठन किया गया है। सायला में जांच करने वाला यह दस्ता सिरोही, जालोर, सायला व रानीवाड़ा के परीक्षा केंद्रों पर जांच कर रहा है। अन्य उडऩदस्तों व कॉलेज प्रबंधन को भी परीक्षा के दौरान सख्ती से जांच करने की जरूरत है, ताकि नकल के ऐसे प्रकरण पकड़े जा सके।