
फोटो पत्रिका नेटवर्क
पाली/जालोर। प्रदेश व देश की राजधानी के लिए पाली व जालोर से अब रात में सफर कर सकते हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुज गुजरात से दिल्ली के लिए पाली-मारवाड़ व जालोर होकर रात्रिकालीन रेल सेवा को मंजूरी दे दी गई। यह रेलगाड़ी इसी माह शुरू कर दी जाएगी।
पाली से दिल्ली के लिए अभी तक केवल एक ट्रेन रानीखेत ही थी। वह जैसलमेर से पाली दिन में पहुंचती। इसी तरह रानीखेत से रवाना होकर दोपहर में पाली आती है। ऐसे में यात्रियों को जयपुर व दिल्ली जाने के लिए रात के समय बसों से सफर करना पड़ रहा था। टेक्सटाइल नगरी पाली व ग्रेनाइट नगरी जालोर के लोग राजधानी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन के लिए लम्बे समय से मांग कर रहे थे। अब भुज से दिल्ली के लिए जालोर, लूनी व पाली-मारवाड़ होते हुए ट्रेन को मंजूरी मिली है।
राजस्थान पत्रिका ने पाली से दिल्ली रेलगाड़ी के लिए लगातार समाचार प्रकाशित किए। इस पर पाली आने पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सितम्बर में पाली से दिल्ली तक 3 माह में ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। जिसकी अब मंजूरी दी गई है।
अंजेर, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़़-भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली-मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी।
दिल्ली के लिए कई बार रेलमंत्री से आग्रह किया था। नई ट्रेन भुज से दिल्ली वाया पाली-मारवाड़ होकर संचालित होगी। इससे व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी को भी आवागमन में सुविधा होगी। यह ट्रेन इसी माह शुरू हो जाएगी।
पीपी चौधरी, सांसद, पाली
भुज से दिल्ली
स्टेशन- समय
भुज-11:15
भीलड़ी-17:10/17:15
जालोर-19:37/19:40
लूनी-21:30/21:55
पाली-मारवाड़-22:48/22:53
जयपुर-06:10/06:20
रेवाड़ी-09:53/09:55
दिल्ली-11:45
दिल्ली से भुज
स्टेशन-समय
दिल्ली-16:40
रेवाड़ी-19:25/19:27
जयपुर-23:15/23:25
पाली-मारवाड़-05:45/05:50
लूनी-06:35/07:00
जालोर-08:50/08:53
भीलड़ी-13:00/13:05
भुज-19:35
Published on:
09 Apr 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
