4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आहोर में चार दुकानों पर छापा, धूम्रपान सामग्री जब्त

www.patrika.com/rajasthan.news
less than 1 minute read
Google source verification
jalore#health#ahore

आहोर में चार दुकानों पर छापा, धूम्रपान सामग्री जब्त

जालोर. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आहोर में चार दुकानों पर छापा मारकर करीब साढ़े तीन हजार रुपए मूल्य की धूम्रपान सामग्री जब्त की। कोटपा एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हडकम्प मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्रकुमार सिंघल ने बताया कि आहोर में एक साथ चार दुकानों पर छापा मारा।इस दौरान वहां रखे तम्बाकू उत्पादों की जांच की गई। अधिकतर सामग्री पर कोटपा एक्ट का उल्लंघन दिख रहा था, जिसे जब्त कर लिया। इसमें बीडी-सिगरेट के पैकेट शामिल है। उधर, कार्रवाई की भनक लगते ही कस्बे के अन्य दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। टीम के भ्रमण के दौरान कस्बे में कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। इस दौरान डीपीओ अभिमन्युसिंह, सतीश गुप्ता, जान मोहम्मद साथ रहे।
जरूरी है वैधानिक चेतावनी
कोटपा एक्ट के तहत सामग्री पर लगभग 85 फीसदी तक वैधानिक चेतावनी अंकित होनी चाहिए। साथ ही इस तरह का माल बेचने के नियमों की पूरी पालना करनी होती है। कार्रवाई में जब्त बीडी-सिगरेट पर निर्धारित प्रतिशत तक चेतावनी अंकित नहीं थी।
आशा व एएनएम को प्रशिक्षण
स्वास्थ्य भवन में आशा व एएनएम को गैर संचारी रोग पर प्रशिक्षण दिया गया। सीएमएचओ डॉ बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि जिले में जनसंख्या आधारित स्क्रीनिंग की जा रही है। डॉ एसके चौहान व अभिमन्यु सिंह ने बताया कि आशा की ओर से गैर संचारी रोगों का सर्वे किया जाएगा। संभावित रोगी पाए जाने पर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया जाएगा।