5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेगा ट्रेड फेयर में युवतियों ने जमकर की खरीददारी

राजस्थान पत्रिका का जालोर में मेगा टे्रड फेयर चढ़ा परवान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dharmendra Ramawat

•

Updated: 2 Dec 2017, 3:30 PM IST

jalore


जालोर. शहर के बागोडा रोड स्थित नगरपरिषद व्यवसायिक मैदान में आयोजित राजस्थान पत्रिका के मेगा टे्रड फेयर के तीसरे दिन शुक्रवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने कंगन की जमकर खरीददारी की तो युवाओं ने झूलों का आनंद लिया।
शुक्रवार शाम छह बजे से मेला परिसर खचाखच भरा नजर आया। मेले में रात को करीब नौ बजे तो लोगों के पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। मेले में बच्चों को खिलोने खरीदते देखा गया तो युवाओं ने भी रेडीमेंंट कपड़ों की जमकर खरीददारी की। वहीं युवतियों ने कटलैरी दुकान से कंगन खरीदने में रुचि दिखाई। ब्रेक डांस आने वाले दर्शकों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मेले में खरीददारी के साथ हर वर्ग के लोग झूलों का आनंद ले रहे है। जहां बच्चों ने छोटे झूले तो युवक-युवतियों ने बड़े झूलों में बैठने का आनंद लिया। फेयर प्रतिनिधि सोनल जैन ने बताया कि महिलाओं ने जयपुरी लाख चूडिय़ां व हैदराबाद स्टोन की चूडिय़ां में खरीदारी के प्रति उत्साह है।
ऊनी कपड़ों पर भीड़
सर्दी से बचने के लिए मेगा ट्रेड फेयर में युवाओं ने ऊनी वस्त्रों की खरीददारी की। मेले में युवाओं को जैकेट खरीदते देखा गया। वहीं मेले में करीब शाम आठ बजे आइस्क्रीम की स्टॉल पर खासी भीड़ नजर आई। वहीं विभिन्न व्यंजनों का भी आंनद लिया।
बच्चे है उत्साहित
बच्चें वॉटर बॉट का आनंद लेते नजर आए। मेले को लेकर बच्चे काफी उत्साहित है। मेले में बच्चे खिलोने खरीदते नजर आए।
मेले में आने वाले हर युवा को कोलम्बस नाव रास आ रही है। युवाओं को कोलम्बस नाव विशेष आर्कषित कर रही है। मेले में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं।

मन को भा रहे व्यंजन
मेले में लोग खरददारी के अलावा विभिन्न व्यंजन की स्टॉलों पर भी भीड़ नजर आ रही है। मेलार्थी चाउ मीन, पावभाजी,पिज्जा,दाबेली पानी पुड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों को स्वाद चखते नजर आ रहे है।