4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला कलक्टर के निर्देश: समय पर आने के लिए चिकित्सकों को पाबंद करें

जिला कलक्टर ने सार्वजनिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो
2 min read
Google source verification
hospital#district colector

जिला अस्पताल में मरीज से बातचीत करते जिला कलक्टर

जालोर. जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने सोमवार को सार्वजनिक चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सालय में विभिन्न वार्ड, नि:शुल्क दवा केन्द्रों, नि:शुल्क जांच केन्द्रों, आइसीयू, पानी व सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया। चिकित्सकों व कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.पी.शर्मा को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में शौचालय, मूत्रालय सहित वार्डों की सफाई व्यवस्था बेहतर की जाएं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। चिकित्सकों व कार्मिकों को समय पर आने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। मरीजों से बात की तथा समस्याएं सुनी।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, दिए निर्देश
जालोर .गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के सिलसिले में सोमवार को कलक्ट्री सभा कक्ष में बैठक हुई, जिसमें जिला स्तरीय समारोह को गरिमामय एवं आकर्षक ढंग से मनाए जाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया।जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने दायित्व एवं जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए समारोह को गरिमामय ढंग से मनाएं तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें।कार्यालय में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वे अधिकारी व कर्मचारी, जिनको गत तीन वर्षों में सम्मानित नहीं किया गया है उनके प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में भिजवाए जाएं।अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार थोरी ने मार्च पास्ट, व्यायाम प्रदर्शन, झांकियां, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, चिकित्सा, पानी, परिवहन आदि व्यवस्थाओं पर जिम्मेदारी सौंपाी।उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्र सिंह, एक्सइएन उमेश मीना, एसएल सुथार, आरके.भाटी, सीएमएचओ डॉ.बीएल. बिश्नोई, शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी देवी, भैराराम चौधरी, मुकेश सोलंकी, मोहनलाल, जिला रोजगार अधिकारी आनंद सुथार, जिला परिवहन अधिकारी प्रेमराज खन्ना, कृषि विभाग सहायक निदेशक फूलाराम मेघवाल समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।
सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील के तहत भोजन बनाने वाले कूक कम हेल्पर्स ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वे कई सालों से स्कूल में भोजन बनाने का कार्य कर रहे है।लेकिन उन्हेंं न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है। वहीं अब स्कूलों में पोषाहार के साथ गर्म दूध पिलाने का कार्यक्रम से उनका काम बढ़ गया है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग की है।