
वागेश्वर मठ के महंत ब्रह्मलीन रमेशगिरी महाराज के देवलोकगमन पर बुधवार को समाधि पूजन व शम्भू रोट का आयोजन
जालोर. शहर स्थित प्राचीन वागेश्वर मठ के महंत ब्रह्मलीन रमेशगिरी महाराज के देवलोकगमन पर बुधवार को समाधि पूजन व शम्भू रोट का आयोजन किया गया। अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि शहर स्थित वागेश्वर मठ व गोगाजी मंदिर गोड़ीजी महंत रमेशगिरी महाराज के सोमवार को ब्रह्मलीन होने पर वागेश्वर महादेव मठ प्रांगण में उनकी समाधि का पूजन व शंभु रोट का आयोजन हुआ। इस मौके ब्रह्मलीन महंत के वरिष्ठ शिष्य महंत कमलगिरी जूनागढ़ व जोधपुर महंत भुनेश्वरगिरी का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशनाम नवनाथ छठ दर्शन संस्था के सचिव महंत रणछोड़ भारती महाराज पिपलेश्वर मठ ने की। आयोजन शांतिपूर्ण सम्प्पन हुआ। जिसमें सभी साधु-संतों को यताशक्ति भेंट पूजा देकर विदाई दी गई। साथ ही सभी ने तय किया कि जब तक गादी तिलक नहीं होता, तब तक मठ की व्यवस्था ब्रह्मलीन महंत के बड़े शिष्य महंत कमलगिरी महाराज जूनागढ़ अखाड़ा संभालेंगे। इस अवसर पर महंत पर्वतगिरी सुरेश्वर महादेव मठ, आईजी पीर मोहननाथ, विष्णुभारती जागनाथ महादेव मठ, प्रेमनाथ भैरुनाथ अखाड़ा, रणछोड़ पुरी छोटुपुरी सांथू, अमृतगिरी, संजयगिरी, पवनपुरी चामुंडा माता मंदिर व हनुमान मंदिर, महंत सोमपुरी धूनिया मठ, करणगिरी, ललितगिरी सुंधा पर्वत, आजदगिरी कालकाजी मंदिर व रजनीश पुरी सहित कई साधु-संत मौजूद रहे। इस अवसर पर शहरवासी मकसा मेवाड़ा, गोपालसिंह राजपुरोहित, संभाजी मराठा, चतराराम, दिलीप शर्मा, मंगलाराम सांखला, जगदीश सुंदेशा, चम्पालाल खत्री, मांगीलाल पंडित, दयाशंकर व पिंकू अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
Published on:
03 Oct 2019 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
