4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बागरा में बुजुर्ग का संदेहास्पद स्थितियों में मिला शव
2 min read
Google source verification
Susite case

Susite case at Bagra ps Jalore

जालोर. बागरा थाना क्षेत्रमें एक बुजुर्ग का पेड़ पर फंदे में झूलता शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।मृतक की पहचान बागरा निवासी वचनाराम (50) पुत्र भीखाराम भील के रूप में हुई है। शनिवार सवेरे उसका शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिलने की सूचना पर बागरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जालोर के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। घटनाक्रम में अधेड़ के परिजनों व समाज के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को उठाने से मना कर दिया। इधर, माममा बिगड़ता देख पुलिस ने परिजनों और समाज के लोगों से समझाइश की, जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र सुरेश कुमार की रिपोर्ट पर चार जनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
दो दिन पूर्व ये हुआ
वचनाराम व पकाराम के परिवार के बीच अनबन चल रही थी।दो दिन पूर्व भी सुरेश कुमार पुत्र वचनाराम व पंकाराम के बीच झगड़ा हो गया था। जिसका क्रॉस मामला बागरा थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार इसी मामले में वचनाराम ने आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने भंवरलाल, शैतानाराम, हड़मताराम व मिनाराम के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से वचनाराम का पीएम करवाया। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस शव उठाने पर सहमत हो गए।
हाथ और पैर कैसे सने कीचड़ से
शव को पुलिस की मौजूदगी में पेड़ से नीचे उतारा गया। इस मामले में मृतक के पुत्र सुरेश कुमार का कहना है कि उसके पिता के हाथ और पैर कीचड़ से सने हुए थे, जबकि मौका स्थल पर कीचड़ था ही नहीं, ऐसे में मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। मामले में मृतक की पुत्री अस्पताल में भर्ती थी और अधिकतर परिजन जालोर अस्पताल में थे और इस बीच शनिवार अल सवेरे यह घटनाक्रम हो गया। ऐसे में परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का अंदेशा लगाया है, फिलहाल पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
परिजनों ने जताया संदेह
घटनाक्रम के बाद पहले स्तर पर परिजनों नेे आत्महत्या की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में हालातों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।परिजनों व समाज के लोगों के अनुसार वचनाराम के पीठ, कंधे और नाभी के पास चोट के निशान थे। इसके अलावा शव जिस रस्सी से झूलता हुआ मिला वह बहुत पतली थी और इस रस्सी पर आदमी झूल नहीं सकता। परिजनों ने वचनाराम की हत्या कर उसे लटकाने की आशंका जताई है। आरोप है कि मृतक व उसके रिश्तेदारों में अनबन भी चल रही थी।
इनका कहना
दो दिन पूर्व क्रॉस मामले दर्ज हुए थे। मामले में मृतक के पुत्र सुरेश कुमार की रिपोर्ट पर चार जनों के खिलाफ हत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है।
- नारायणसिंह भाटी, एएसआई, बागरा थाना
हत्या हुई है
पहले स्तर पर हमें आत्महत्या की स्थिति नजर आ रही थी, लेकिन मौका स्थल और शव पर लगे घावों से यह मामला हत्या का लग रहा है। हमने हत्या की आशंका जताई है।
- सुरेश कुमार, मृतक का पुत्र