4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
jalore

teacher,s protest

जालोर. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील जिला शाखा जालोर की ओर से सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय मांग पत्र जिला कलक्टर को सौंपा। संगठन के जिला मंत्री लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार से शिक्षकों की कई ज्वलंत समस्याएं लम्बे समय से लम्बित है। जिसमें एक जनवरी, 2004 के पश्चात् नियुक्त शिक्षकों पर अंशदायी पैंशन योजना समाप्त कर पुरानी पैंशन योजना लागू करने, शिक्षकों के राजनीतिक द्वैषतावश किए गए स्थानान्तरणों को निरस्त करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, पारदर्शी शिक्षक स्थानान्तरण नीति राज्य में लागू करने व शिक्षकों को समस्त परिलाभ नियुक्ति तिथि से देने की मांग की। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को सेवाकाल में कम से कम चार पदोन्नतियों के अवसर प्रदान किए जाए। वहीं संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाए। उन्होंने बताया कि 21 सूत्रीय मांग पत्र में वर्णित समस्याओं का समय रहते शिक्षा विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा समाधान नहीं किया गया तो संगठन आन्दोलन करेगा। संगठन की जिला शाखा द्वारा दिए गए धरने एवं प्रदर्शन की सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के मुख्य महामंत्री पूनमचन्द विश्नोई ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के राजनीतिक द्वैषतावश किए जा रहे स्थानान्तरणों पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के इच्छा विरूद्ध दूर दराज किए गए स्थानान्तरण निरस्त नहीं किए गए तो संगठन आर-पार का संघर्ष करेगा।

https://www.patrika.com/jalore-news/youth-suicides-at-jalore-3140026/?ufrm=lsub

धरने की सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किशनलाल सारण ने जिला प्रशासन से मांग की की शिक्षकों की कई समस्याएं जिला परिषद्, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लम्बे समय से लम्बित है। संगठन द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं होने से आम शिक्षकों में रोष है। संगठन जिला प्रशासन से मांग करता है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संगठन प्रतिनिधियों के मध्य प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता आयोजित करवाकर समस्याओं का निराकरण करवाया जावे। धरने की सभा में जिला मंत्री लुम्बाराम चौधरी ने 21 सूत्रीय मांग पत्र पढकर शिक्षकों को समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष पूनमाराम विश्नोई ने आगामी दिनों में किए जाने वाले आन्दोलन के बारे में जानकारी दी। सभा को सांचौर ब्लॉक अध्यक्ष छोगाराम सारण, चितलवाना ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल गोदारा, भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष जयकरण खिलेरी, रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कडवासरा, जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष महबूब खान, सायला ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष नैनाराम चौधरी, शिक्षक नेता विरदसिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरिंगाराम चौधरी, कैलाशकुमार खत्री समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस मौके खियाराम पुनिया, हबताराम मेघवाल, प्रभाराम चौधरी, हरिराम सारण, जवाराराम मेघवाल, हरिराम बुरडक, लादूराम भादू, राजूराम सारण, राजूराम विश्नोई, धर्माराम मेघवाल, सुखराम साऊ, जालाराम विश्नोई समेत अन्य मौजूद रहे।