4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिट्टी मिलाकर बना रहे दीवार, अहम सवाल कब तक चल पाएगी

सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता, शिकायत के बाद भी विभाग मौन, पहली बार बन रही है सड़क
3 min read
Google source verification
jalorenews

The clay walls are built, how long will the key question be?

जालोर. मोदरा क्षेत्र के निकट नून-नरपुरा के बीच हाल ही में स्वीकृत डामरीकृत सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। इस सड़क का निर्माण पहली बार हो रहा है, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते काम रामभरोसे चल रहा है। जबकि सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण पहले ही शिकायत दर्ज करवा चुके हैं और जिला प्रशासन से इसकी जांच की मांग भी कर चुके हैं। लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते यह काम धड़ल्ले से चल रहा है। वर्तमान में इस सड़क के लिए कंकरीट बिछाने का काम चल रहा है। वहीं मार्ग पर कई स्थानों पर क्रॉस पाइप बिछाने के साथ दीवारों का निर्माण भी हो रहा है, जिसकी गुणवत्ता सवालों के घेरे में है।
सीमेंट में मिट्टी मिला रहे
नून से नरपुरा की तरफ फिलहाल पानी को पास करने के लिए पाइप बिछाने के साथ सीमेंटेड दीवार का निर्माण कार्य भी हो रहा है। कांट्रेक्टर का कहना है कि उसके पास बजरी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गुणवत्ता को ताक पर रखकर यह ठेकेदार सीमेंट में मिट्टी मिलवाकर यहां दीवार बनवाने का काम कर रहा है। ऐसे में यह सवाल भी अहम होगा कि नून से नरपुरा के बीच पहली बार बनने वाली यह सड़क कब तक टिक पाती है या बारिश के दौरान पानी को पास करने के लिए लगाए जाने वाले पाइप कब तक पानी के बहाव में थम पाते हैं।
90 लाख से बननी है सड़क
यह डामरीकृत सड़क 3 किमी है और 90 लाख रुपए की लागत से बननी है। इस कार्य के लिए 1 जून को वर्कऑर्डर हुआ है और आगामी अक्टूबर माह में यह कार्य पूरा होना है। खास बात यह है सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत से ही गड़बड़ी की आशंका पर मां करणी ग्राम विकास सेवा समिति की ओर से कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और संपर्क पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।
विभाग बचाव में
मामले में ग्रामीणों की ओर से शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी विभाग मामले को हलके में ले रहा है। मामले में ग्रामीणों ने विभिन्न स्तर पर गड़बडिय़ों की बात कही है, लेकिन अधिकारी ने इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए काम को संतोषजनक बताया है।
इनका कहना
इस सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी चल रही है। मामले में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी विभाग की ओर से जांच नहीं करवाई जा रही है। एक भी बार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
- रामदान चारण, अध्यक्ष, मां करणी ग्राम विकास सेवा समिति, नरपुरा
काम सही चल रहा
ग्रामीणों की शिकायत पर कार्य की जांच की और बेहतर गुणवत्ता से काम के लिए निर्देश दिए हैं। वैसे कार्य सही चल रहा है। दीवार निर्माण कार्य में सीमेंट के साथ के्रशर सेंड व रिवर सेंड को मिलाया जा रहा है।
- अनिल माथुर, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, जालोर


बजरी पर खेल...
रोक के बाद भी यहां बिना दिक्कत पहुंच रही बजरी, बेरोकटोक चल रहा काम
- गौड़ीजी क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य का मामला, अवैध बजरी खनन का मामला ज्वलंत इसलिए सवाल भी अहम आखिर कहां से आई बजरी
जालोर. बजरी खनन पर रोक के बावजूद सरकारी अनदेखी के चलते शहर में विभिन्न स्तर पर निर्माण कार्यों में निर्माण कार्य जारी है। विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से शहर के आस पास बजरी का खनन हो रहा है और निजी ही नहीं सरकारी काम में भी इसका धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। शहर के गौड़ीजी क्षेत्र में करीब दस दिन पूर्व पाइप लाइन को तोड़ा गया और उसके बाद यहां नाला निर्माण के लिए खुदाई कर उसे खुला ही छोड़ा गया। अब यहां पर निर्माण कार्य के लिए सामग्री डाली गई है, लेकिन मामले में खास बात यह है कि बजरी पर रोक है। इसके बाद भी यहां निर्माण कार्य के लिए बजरी पहुंच रही है। हालांकि यह सरकारी स्तर पर निर्माण का मामला जरुर है, लेकिन जरुरी है कि न्यायालय के आदेश की पालना के लिए इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विभाग की सांठ गाठ
न्यायालय द्वारा बजरी के अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक है, लेकिन जालोर शहर के आस पास के नदी क्षेत्रों की ही बात करें तो विभाग इन आदेशों की अवहेलना करता नजर आ रहा है। यही कारण है कि जालोर शहर के बिशनगढ़ रोड, सामतीपुरा, महेशपुरा, सायला क्षेत्र में जवाई नदी के बहाव में बजरी का खनन हो रहा है।