5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्ञापन लेने से किया मना तो आक्रोशित छात्रों ने की नारेबाजी, यह था मामला

व्याख्याता लगाने की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Dinesh kumar Mali

•

Updated: 2 Dec 2017, 11:46 AM IST

Bhinmal Collage

प्राचार्य के अवकाश पर होने से छात्रों ने कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन सौंपना चाहा, लेकिन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शिप्रा रानी ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया। आखिरकार छात्रों ने प्रयोगशाला सहायक को ज्ञापन दिया

भीनमाल.

जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्राचार्य अवकाश पर होने से कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शिप्रा रानी को ज्ञापन देने की बात कही तो कार्यवाहक प्राचार्य शिप्रा रानी ने ज्ञापन लेने से मना कर दिया।

जिससे विद्यार्थियों में रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने महाविद्याालय प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। आखिरकार विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला सहायक को ज्ञापन दिया।


ज्ञापन में बताया कि आधा सत्र बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी व्याख्याता की नियुक्ति नही हुई हैं। कला संकाय के 950 विद्यार्थियों के बीच मात्र 2 ही व्याख्याता कार्यरत हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है।

विषय परिवर्तन एक मुख्य समस्या है जिन विद्यार्थियों ने इच्छानुसार विषय मांगे उन्हें आवंटित नहीं किए गए। वर्ष 2017 की किसी भी संकाय की विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक कोई अंकतालिका जारी नहीं की हैं। विश्वविद्यालय की ओर से खेल कैलेंडर जारी करने को लेकर भी देरी की जा रही हैं। एबीवीपी नगर मंत्री कानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष परीक्षा फीस में भारी बढ़ोतरी की गई हैं। ऐसे में कमजोर व गरीब तबके के विद्यार्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

छात्रसंघ संयुक्त सचिव आशीष बाफना ने बताया कि यदि हमारी मांगों को विश्वविद्यालय की ओर से समय पर पूरी नहीं हुई, तो विद्यार्र्थी आन्दोलन करेंगे। इस मौके नगर सहमंत्री गौतम सुंदेशा, इकाई अध्यक्ष श्रवण देवासी, सचिव भविन व्यास, नरपत पुरोहित, शंकर देवासी, जयेश त्रिवेदी, विक्रम सोनी, धनाराम देवासी, राजवीरसिंह, लखमाराम, महावीरसिंह, सोरम कुमारी, प्रवीण पटेल, विजाराम, मसराराम, ईश्वर कुमार व श्रवण जाट सहित विद्यार्थी मौजूद थे।