17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा युवती को भगा ले गया था युवक, पुलिस थाने के गेट से प्रेमी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण

राजस्थान के रानीवाड़ा पुलिस थाने के गेट पर प्रेमी के फिल्मी स्टाइल में अपहरण के मामले में नया खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification

प्रतीकात्मक तस्वीर

Sanchore News: रानीवाड़ा पुलिस थाने पर बुधवार को फिल्मी स्टाइल में हुए हमले व युवती को भगा कर ले जाने वाले मामले में पुलिस ने अभी तक करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें गुरुवार को 11 लोगों को 151 में पाबंद कर छोड़ दिया गया एवं 16 व्यक्तियों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला दर्ज किया है ।

थाना अधिकारी देविदान चारण ने बताया कि लड़की के मायके व ससुराल में माहौल तनावग्रस्त होने के कारण लड़की को सखी सेंटर जालौर भेजा गया तथा लड़की के प्रेमी को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को कैंपर गाड़ी बीच में डालकर अपहरण करने एवं राज्य कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में 15 से 16 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दें बुधवार देर शाम रानीवाड़ा पुलिस थाने में लाए जा रहे प्रेमी युवक—युवती को थाने के बाहर से ही बदमाशों के एक समूह ने कैपर गाड़ी में सवार होकर पुलिस वेन के आगे जबर्दस्ती करते हुए युवक को अगवा कर दिया था जहां करीब तीन घण्टे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस द्वारा युवक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाए जाने में सफलता प्राप्त की गई थी ।

थानाधिकारी देवीदान चारण ने बताया कि बुधवार शाम डायल 112 की सहायता से युवक युवती को रानीवाड़ा पुलिस थाने पर लाया जा रहा था जहां थाने के आगे खड़े युवती के सबन्धियों ने गेट के आगे कैंपर गाड़ी बीच में डालकर लड़की को उठाने की कोशिश की थी, पुलिस व बदमाशों के बीच में काफी झड़प भी हुई और पुलिस ने लड़की को बचा भी लिया, लेकिन बदमाश प्रेमी को ही उठा कर ले गए, हालांकि 4 घंटे बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बदमाशों से प्रेमी को छुड़ा लाया।

अब हेड कांस्टेबल किशोर सिंह ने 15 से 16 लोगों पर प्रेमी युगल का अपहरण करने एवं राज्य कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसके लिए पुलिस बदमाशों को डिटेन करने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को लड़की के भाई ने अपनी बहन के गुमशुदगी की रिपोर्ट रानीवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी, बताया जा रहा है कि छह दिन पहले उक्त शादीशुदा युवती अपने प्रेमी संग भाग गई थी ।