4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दी का सितम: लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान, ठंडी हुई राते

जिला इन दिनों सर्दी की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों से चल रही शतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से राते ठंडी हो रही है।
2 min read
Google source verification
jalore#winter#cold wave

सर्दी का सितम: लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान, ठंडी हुई राते

जालोर. जिला इन दिनों सर्दी की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों से चल रही शतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से राते ठंडी हो रही है। हालांकि अधिकतम तापमान एक-दो डिग्री ही ऊपर-नीचे हो रहा है। एक तरह से स्थिर ही बना हुआ है, लेकिन दिन में भी सर्दी का सितम बराबर बना हुआ है। कड़ाके की सर्दी में लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। न केवल खानपान में बदलाव आ गया है बल्कि पहनावा भी बदल रहा है। अलसुबह व शाम ढले सर्दी अपने चरम पर रहती है। इससे व्यस्ततम इलाकों में भी जल्दी ही वीरानी पसर जाती है। पिछले कुछ दिनों से स्वर्णगिरी की पहाडिय़ां भी अलसुबह व शाम को धुंध की आगोश में दिखती है। उधर, अलसुबह से ही दिनचर्या शुरू करने वाले लोग सर्दी के कारण परेशानी झेल रहे है। सब्जी विक्रेता, दूधिए, हॉकर आदि मुश्किल में हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी दिक्कत उठा रहे हैं। बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजने के लिए परिजनों को इनसे भी काफी पहले काम पर लगना पड़ता है। ऐसे में सर्दी का कहर परिजनों को भारी पड़ रहा है।
जगह-जगह जलाए अलाव
शहर में सुबह कड़ाके की सर्दी रहने से लोग दिन चढऩे तक घरों में ही दुबके रहे। दिन में भी सर्दी का असर जारी रहा। सूर्योदय होने पर सर्दी से बचाव के लिए लोग सड़क किनारे धूप सेंकते दिखे। व्यापारिक प्रतिष्ठान अपेक्षाकृत देरी से खुले। सर्द हवा से बचाव को लेकर लोग भारी लबादों व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। जगह-जगह अलाव जलाए गए। शाम को भी लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
वाहन स्टार्ट करने में धक्का-परेड
सुबह वाहन चालकों को वाहन स्टार्ट करने की जद्दोजहद में धक्का परेड करते देखा गया। जीप, ट्रैक्टर, स्कूटर आदि वाहन रातभर बाहर खड़े रहने से सुबह स्टार्ट ही नहीं हो रहे। अलसुबह काम पर जाने वो लोगों को वाहन स्टार्ट करने में मशक्कत करनी पड़ रही है। कई जगह वाहनों को धक्का देकर तो स्कूटर भी किक पर किक लगाकर स्टार्ट करने पड़े।

तापमान पर एक नजर
तिथि न्यूनतम अधिकतम
13 दिसम्बर 9 29
14 दिसम्बर 8 27
15 दिसम्बर 8 29
16 दिसम्बर 9 29
17 दिसम्बर 7 29
१८ दिसम्बर ७ २९
19 दिसम्बर 6 31
20 दिसम्बर 6 31