31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

https://www.patrika.com/state-news/

2 min read
Google source verification
jalore

shiv

शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
जालोर. श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिवालयों में शिवालयों में अल सवेरे से ही अभिषेक व शिव की विशेष पूजा अर्चना शुरू हुई। जो दिनभर जारी रही। लोगों ने शिव मंदिरों में शीश झुकाकर खुशहाली की कामना की। जिला मुख्यालय पर सिरे मंदिर, भैरूनाथ अखाड़ा, मलकेश्वर महादेव, जबरनाथ महादेव, मंडलनाथ महादेव, हल्देश्वर महादेव, वागेश्वर महादेव, वैधनाथ महादेव, जागनाथ महादेव राजेंद्र नगर, बिशनगढ़ के कैलाशधाम, लेटा के जागनाथ महादेव, नारणावास के जागनाथ महादेव, सरूपपुरा महादेव समेत अन्य शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित मंडलनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास को लेकर शिव की विशेष अभिषेक किया गया। महिलाओं ने शिवभक्ति के गीत गाकर शिव को मनाया।
भीनमाल. सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का रैला उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर बिल्ब पत्र अर्पित किए। उन्होंने भगवान शिव को प्रसादी का भोग लगाकर समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दिनभर मेले-सा माहौल रहा। मंदिरों में ओम नम: शिवाय व बम बम बोले के मंत्र गूंजते रहे। शहर के नीलकण्ठ महादेव मंदिर, चण्डीनाथ महादेव मंदिर, भीमेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, तलबी रोड स्थित त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भादरड़ा गांव के ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर, कारलू गांव के बोटेश्वर महादेव मंदिर व कोड़ी के आर्देश्वर महादेेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
आहोर. क्षेत्रभर के शिवालयों में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भैंसवाड़ा के पीपलेश्वर महादेव मंदिर, कस्बे के वड़वेश्वर महादेव मंदिर, आपेश्वर महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कमलव्रजेश्वर महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव मंदिर, ऐसराणा पर्वत स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर, मादड़ी के आपेश्वर महादेव मंदिर, काम्बा के काम्बेश्वर महादेव मंदिर, सराणा के सोमनाथ महादेव, रायथल के पांडवेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ के नीलकंठ महादेव मंदिर, पावटा के मनकेश्वर महादेव मंदिर, भाद्राजून श्रीकृष्ण गौशाला स्थित धुड़ेश्वर महादेव, थांवला के मल्लकेश्वर महादेव मंदिर, चरली के मादाभाखरी महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर दिनभर रूद्राभिषेक, जलाभिषेक समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। जिसके चलते शिवालय वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहे।