27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू में बंपर वोटिंग,कश्मीर में सुस्ती, कुल मिलाकर 56.7 फीसदी मतदान हुआ

राजौरी जिले में सर्वाधिक 81 फीसदी वोटिंग हुई...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Oct 2018, 8:45 PM IST

poling

poling

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): जम्मू एवं कश्मीर में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। 11 जिलों के स्थानीय निकायों में शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जम्मू-कश्मीर शैलेन काबरा के मुताबिक पहले चरण में राज्य भर में कुल मतदान प्रतिशत 56.7 दर्ज किया गया है। राज्य मे सबसे कम मतदान कश्मीर क्षेत्र मे दर्ज किया गया। राजौरी जिले में सर्वाधिक 81 फीसदी वोटिंग हुई। इसके अलावा पुंछ में 73.1 , जम्मू में 63.83, करगिल में 55, लेह में 78, कुपवाड़ा में 32, अनंतनाग में 7.3, बारामुला में 3, बडगाम में 17, बांदीपोरा में 5 और श्रीनगर में 6.2 फीसदी मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में पूर्व में हुए तमाम चुनावों की अपेक्षा यह आंकड़े काफी सकारात्मक माने जा रहे हैं।


13 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहे नगरपालिका चुनाव में जम्मू क्षेत्र के सभी वॉर्डों में भारी संख्या में लोग उमड़े। राजौरी में सर्वाधिक मतदान हुआ है। हालांकि कश्मीर में स्थिति इससे उलट है। यहां मतदान केंद्र सूने पड़े रहे। बहुत कम संख्या में मतदाता अपने घरों से निकले। आम हड़ताल के बीच श्रीनगर में सबसे कम वोट पड़े। दो प्रमुख दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी ने निकाय चुनाव का बहिष्कार किया है।


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को स्थानीय निकाय चुनाव के बीच कुछ उपद्रवियों ने एक मतदान केंद्र पर भारी पथराव किया। बांदीपोरा के डाचीगाम इलाके में हुई पथराव की इस घटना में यहां बीजेपी का एक उम्मीदवार घायल हो गया। हालांकि खास बात यह रही कि हुर्रियत और आतंकी संगठनों की कई अपीलों के बावजूद भी कश्मीर के आतंक प्रभावित जिलों में वोटरों की बड़ी संख्या पोलिंग बूथ पर दिखी।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर

ट्रेंडिंग