
Jammu-Kashmir Monsoon
(जम्मू,योगेश): जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी जम्मू में झमाझम बारिश के साथ मानसून ( Jammu-Kashmir Monsoon ) ने आज दस्तक दे दी। जम्मू के कटरा, कठुआ, उधमपुर, रामबन, डोडा समेत प्रान्त के विभिन्न जगहों पर मानसून की पहली भारी बारिश हुई। करीब 20 मिलीमीटर बारिश से मौसम काफी सुहावना हो उठा।
बारिश के कारण तापमान में कमी आने से लोगों को फिलहाल गर्मी से कुछ राहत मिली। भारी बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान ( Jammu-Kashmir Temperature ) गिर कर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज सुबह से ही आकाश में जलीय वाष्प से भरे मानसून के बादल पूरी तरह से छा गए थे। मौसमी वायु के जोरदार दबाव से जलीय वाष्प से भरे बादल बरस पड़े। जिससे जिले के कई जगहों पर इस दिन अच्छी बारिश हुई। अगले 24 घंटे के दौरान भी जिले के विभिन्न जगहों पर कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इधर मानसून के आगमन से लोगों में प्रसन्नता भी देखी गई। काफी लोगों ने भीग कर मानसून की पहली बारिश का आनंद उठाया। मानसून के आगमन से किसानों में सबसे ज्यादा प्रसन्नता देखी गई। खेतों में धान के बीज की रोपाई तथा बुआई के लिए भारी चहलपहल होनी शुरू हो गई है।
मानसून के आगमन के प्रथम सप्ताह में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनिसार प्रान्त में मानसून का आगमन हो गया है। पहले ही दिन 20 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस सप्ताह मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना पूरे जिले में है।
पिछले कुछ दिनों से जम्मू ( Jammu Temperature ) में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा था। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि आस पास के जिले में 30 से 35 के बीच रहा।
Published on:
04 Jul 2019 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजम्मू
जम्मू और कश्मीर
ट्रेंडिंग
