jammu kashmir : समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाली 1481 महिलाओं को सम्मानित किया, जिनमें से 125 महिलाएं हाल ही में संपन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की थीं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि jammu kashmir में महिला सशक्तिकरण एक जन आंदोलन बन गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि महिलाएं विकास की यात्रा में सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि एक प्रमुख भागीदार हों।