
file photo
(जम्मू): जम्मू नगरपालिका चुनाव के बाद, जम्मू-कश्मीर राज्य मे पंचायत चुनावों की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलीन काबरा के अनुसार नौ चरणों मे 17 नवंबर से चुनाव शुरू होने वाले है। इन चुनाव में लगभग 58 लाख मतदाता 35,096 पंचायत क्षेत्रों में मतदान करंगे। पहले चरण की अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी।
पंचायत चुनावों के लिए नौ चरण में चुनाव होंगे, जो गैर-पार्टी के आधार पर लड़े जाएंगे। वोटों की गिनती उसी दिन या अगले दिन होगी। चुनाव के लिए पड़ोसी राज्यों से अतिरिक्त मतपत्र बक्से लाए जाएंगे, उन्होंने कहा कि दो प्रकार के मतपत्र पत्र होंगे क्योंकि इस बार चुनावों में सरपंचों को भी सीधे निर्वाचित किया जाना है। सीईओ ने कहा कि मतदान 17 , 20, 24, 27 और 29 नवंबर और 1, 4, 8 और 11 दिसंबर को होगा।
इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एक दिवसीय दौरे में सिंह राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सिविल, पुलिस तथा सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गृह मंत्री जम्मू कश्मीर में खासतौर से घाटी और पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।
गृह मंत्री का जम्मू-कश्मीर का दौरा शहरी स्थानीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद हो रहा है। अगले कुछ दिनों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इन चुनावों का राज्य की दो प्रमुख पार्टियां नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी बहिष्कार कर रही हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री सिविल सोसायटी के कुछ लोगों से मुलाकात कर सकते हैं।
Published on:
23 Oct 2018, 7:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.