scriptअवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त | 11 vehicles seized for illegal transportation and excavation | Patrika News
जांजगीर चंपा

अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

CG News : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उडऩदस्ता टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जांच किया गया।

जांजगीर चंपाOct 28, 2023 / 03:48 pm

Kanakdurga jha

अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा। CG News : कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उडऩदस्ता टीम द्वारा जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जांच किया गया। खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 8 प्रकरण 7 ट्रैक्टर, 1 हाईवा, खनिज पत्थर के 2 प्रकरण 2 ट्रेलर खनिज कोयला के 1 प्रकरण, 1 ट्रेलर पर मामला दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनो को जब्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : CG Election Breaking : चुनाव से पहले महासमुंद में बड़ा धमाका.. पूर्व उप सरपंच के घर को बम से उड़ाने की साजिश, मचा हड़कंप

समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम केवा नवापारा तहसील जांजगीर के 1 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किए जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : कांकेर में राहुल गांधी बोले – कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराएंगे.. देखें Video


अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News/ Janjgir Champa / अवैध परिवहन व उत्खनन करते 11 वाहन जब्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो