कल तक मोदी के आने के पहले स्वाच्छता का नारा लग रहा था वह नारे लगाने वाली वेन भी इस रूट से नहीं गुजर रही है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि खोखरा रोड में पुलिस लाइन, जेल, होमगाडर््स, मॉडल स्कूल, श्रम कार्यालय मंडी, टीसीएल कालेज सहित दर्जनों दफ्तर है। जहां सैकड़ो कर्मचारी काम करते हैं। उन्हें गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।