इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी संजय शर्मा, मनोज कश्यप, भरतलाल यादव, राजमणी कश्यप, मयंक, राहुल कश्यप, राजकुमार यादव, लोकनाथ आदिले, कृष्णा साहू, प्रखर शर्मा संजय यादव उपस्थित रहे। जन एजेंडा में शामिल हुए सभी लोगों का मानना रहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को घोषणा पत्र निर्धारण से पहले आमजन से रायशुमारी जरुरी है। पार्टी कार्यालय में बैठकर घोषणा पत्र बनाने की प्रथा बंद होनी चाहिए।