
प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर समेत 14 पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर आप ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा. आम आदमी पार्टी के अकलतरा विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रहास देवांगन व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। देवांगन ने बताया कि रायपुर सेंट्रल जेल में चार दिन से बंद आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर समेत 14 पदाधिकारियों को निशर्त जेल से रिहा किया जाए, अन्यथा आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करेगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उम्मीदवार डॉ. संकेत ठाकुर, उत्तम जायसवाल, अनिल बघेल, दुर्गा झा, मुन्ना बिसेन, डागेश्वर भारती, योगेंद्र सेन सेमत 14 पदाधिकारी रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली में चल रही अधिकारियों की अनौपचारिक हड़ताल के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने को लेकर ज्ञापन देने गए थे, लेकिन पुलिस ने सभी उम्मीदवारों व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर 14 जून को धारा 151 लगाकर रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। जिसके बाद जमानत याचिका लगाने पर पता चला कि 15 जून को पुलिस ने पांच अन्य गैर जमानती धाराएं 147, 186, 332, 419 साजिश पूर्वक लगा दी है। ये धाराएं उन लोगों पर लगाई जाती है जो अपराधी होते है।
पामगढ़. आम आदमी पार्टी राज्य के समर्थन में पामगढ़ में एसडीएम सागर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे रायपुर सेंट्रल जेल में 5 दिनों से बंद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ संकेत ठाकुर सहित 14 पदाधिकारियों को निशर्त जेल से तुरंत रिहाई की मांगकर राजपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेशभर में जेल भरो आन्दोलन शुरू करेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उम्मीदवार डॉ संकेत ठाकुर, उत्तम जायसवाल, अनिल बघेल, दुर्गा झा, मुन्ना बिसेन, डागेश्वर भारती, योगेंद्र सेन समेत 14 पदाधिकारी रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली में चल रही अधिकारियों की अनौपचारिक हड़ताल के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने को लेकर ज्ञापन देने गए थे, लेकिन पुलिस ने सभी उम्मीदवारों व पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर 14 जून को धारा 151 लगाकर रायपुर सेन्ट्रल जेल भेज दिया। जिसके बाद जमानत याचिका लगाने पर पता चला कि 15 जून को पुलिस ने 5 अन्य गैर जमानती धाराएं 147, 186, 332, 353, 419 साजिश पूर्वक लगा दी हैं। ये धाराएंं उन लोगों पर लगाई जाती हैं जो अपराधी होते है। डॉ. चैतराम देव खटकर ने कहा कि आम आमदी पार्टी भाजपा रमन सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है। सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचारों का सामना किया जाएगा।
Published on:
19 Jun 2018, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.