
हरियाणा से पहुंचे कुशल श्रमिकों द्वारा एसेंबल किया जा रहा साइकिल, कामकाजी महिलाओं को मिल रही सौगात
जांजगीर-चांपा. जिले के 15 हजार असंगठित कामगार महिलाओं को मुख्यमंत्री साइकिल योजना हाईस्कूल मैदान में सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 250 नग साइकिल का वितरण किया गया है। यह योजना श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें प्रत्येक विधानसभा के 2500 महिलाओं को साइकिल प्रदान किया जाएगा। जिले में छह विधानसभा है। जिसमें 15 हजार हितग्राहियों को साइकिल प्रदान की जाएगी।
इसके लिए हरियाणा से 15 हजार साइकिल जांजगीर के हाईस्कूल नंबर वन में पहुंच चुकी है और अब रोजाना बंटना शुरू भी हो गया है। साइकिल के पाटर््स अलग-अलग पहुंचा है। जिसे कुशल कारीगरों द्वारा असेंबल किया जा रहा है। वर्तमान में ढाई हजार से अधिक साइकिलें असेंबल हो चुकी है। किस्तों में विधानसभा वार महिला हितग्राहियों को साइकिल प्रदान किया जाएगा।
सरकार स्कूली छात्राओं के सरस्वती साइकिल योजना चला रही है। ठीक इसी तरह श्रमिक महिलाओं को फील्ड में काम में जाते वक्त आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए मुख्यमंत्री साइकिल योजना चला रही है। जिसके तहत जिले के 15 हजार असंगठित कामगार महिलाओं का पंजीयन हुआ है। योजना के तहत जिले भर के 6 विधानसभा के 15 हजार कुशल महिला श्रमिकों को योजना का लाभ देकर साइकिल प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान में हरियाणा से 15 हजार साइकिल के पाटर््स जांजगीर पहुंच चुका है। हरियाणा से पहुंचे कुशल श्रमिकों द्वारा साइकिल का असेंबल किया जा रहा है। 15 हजार साइकिलें जब पूरी तरह से असेंबल हो जाएगी तब महिला हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
Published on:
18 Jun 2018, 7:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.