27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसा क्या कर रहा विभाग कि हर रोज काटनी पड़ रही बिजली, लोगों में आक्रोश

- लोग गर्मी में अपने-अपने घरों से कैद है। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 18 Jun 2018, 5:45 PM IST

आखिर ऐसा क्या कर रहा विभाग कि हर रोज काटनी पड़ रही बिजली, लोगों में आक्रोश

आखिर ऐसा क्या कर रहा विभाग कि हर रोज काटनी पड़ रही बिजली, लोगों में आक्रोश

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड के ग्राम हरदी महामाया में बिजली की कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल पाया है। ऐसे में ग्रामीण खासे परेशान हैं। बिजली की कटौती दोपहर से लेकर रात तक की जा रही है। लोगों को न तो दिन में चैन है और न ही रात में चैन है। इस भीषण गर्मी में लोग छोटे-छोटे बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों को पीने के लिए पानी भी ठीक से नसीब नहीं हो पा रहा है। हल्की सी हवा चलने पर बिजली गुल हो जा रही है।

ऐसे में विभाग में फोन करने पर जेई मोबाइल फोन भी रिसीव करना मुनासिब नहीं समझता। रोजाना बिजली की कटौती लोगों की समझ से परे है। लोग गर्मी में अपने-अपने घरों से कैद है। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान है। समय रहते इस ओर अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी ठिकरा गांव के सब स्टेशन में फूट सकता है।

Read More : Video- मौसमी बीमारियों से निपटने मितानिनों को किया जाएगा हाइटेक, दवा पेटी में इतने बीमारियों से निपटने होंगी दवा

गौरतलब है कि कुछ इलाकों में सुबह-सुबह बिजली गुल हो जाती है तो कहीं दोपहर या शाम के समय दो से तीन घंटे तक की कटौती की जा रही है। बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता खासे परेशान हैं। जिन इलाकों में बिजली कटौती हो रही है वहां तकनीकी समस्या को कारण बताया जा रहा है। बिजली कटौती के चलते लोगों को घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है। दो दिन से तापमान में वृद्धि होने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। ऐसे में लोग घरों के अंदर कैद होकर पंखे व कूलर के भरोसे हैं। पिछले कुछ दिन से बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। रविवार को छह घंटे की कटौती पहले से ही निर्धारित है। ऐसे में लोगों के इन्वर्टर भी साथ छोड़ रहे हैं। गर्मी से लोगों को न दिन में राहत है और न ही रात में चैन मिल पा रहा है। गर्मी के कारण लोगों में बेचैनी बढ़ गई है वहीं बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग