
बिर्रा । CG News: थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करही में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसडीओपी की टीम के साथ उक्त आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रुप से महुआ शराब की तस्करी किए जाने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायत पर चाम्पा एसडीओपी यदुमनी सिदार ने विशेष टीम का गठन कर ग्राम करही में छापामार कार्रवाई करते हुए मनीराम खुंटे के घर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान घर की बाड़ी में छिपाकर रखी अवैध शराब मिली। जिसको जब्त कर पुलिस की टीम ने आरोपी मनीराम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एसडीओपी यदुमनी सिदार, निरीक्षक गणेश राजपूत, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह सहायक उपनिरीक्षक संतोष बंजारे एवं टीम का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार अवैध कारोबारों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम गठित कर अंकुश लगाने निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में लगातार पुलिस के द्वारा अवैध रुप से शराब की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Published on:
15 Oct 2023 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
