
ट्रैक्टर में ले जा रहे थे अवैध इमारती लकड़ी, जांच में पकड़ाया
जांजगीर. वन अमले ट्रेक्टर में ले जा रहे साल, बीजा, ईमारती लकड़ी जप्त कर कार्यवाही की। वनपरिक्षेत्र बलौदा अंतर्गत कटरा सरकल के कटरा लेवई मार्ग के बीच शुक्रवार रात 7.30 बजे वन अमले ने महेन्द्रा ट्रेक्टर सीजी 14 एमडी 3680 को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर में साल, बीजा, कलमी कि 41 नग बल्ली बरामद किये गये।
वन अमले ने कार्यवाही करते हुए लकड़ी सहित ट्रैक्टर को जप्त कर वनपरिक्षेत्र बलौदा कार्यलय मे सुपुर्द कर दी। कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेक्टर मालिक नरेन्द्र कुमार टंडन पिता कांशी प्रसाद उम्र 40 वर्ष ग्राम डोंगिपेंड्री का रहने वाला है तथा वनपरिक्षेत्र अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए भारती अधिनियम 1927 धारा 52, छत्तीसगढ़ अधिगमन नियम 2 के तहत राजसात कि कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में डीपीएस तंवर, प्रदीप सिदार, जीत खुटे, दिनेश श्रीवास आदि सक्रिय रहे।
Read More : साडा कन्या में वार्षिकोत्सव : छात्राओं की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल, वीडियो देखते ही आप भी दबा बैठेंगे लाइक का बटन
अवैध कटाई से जंगल बनता जा रहा मैदान
वनपरिक्षेत्र बलौदा जो जिले का सबसे बड़ा आच्छादित क्षेत्र है, लेकिन लगातार अवैध पेड़ों कीकटाई होने से धीरे-धीरे जंगल के जंगह मैदान बनते जा रहा है आज भी जंगल के अंदर पेडों कि कटाई धड़ल्ले से जारी है जो हर जगह ठूंठ के रूप मे तब्दील होते जा रहे हैं। बलौदा के जंगल ईमारती लकड़ी के नाम से जाना जाता था। जहां घने जंगल में साल, बीजा, चांर, सरई, सौगन जैसे ईमारती लकड़ी की भरमार थी जो अब दिखाई नहीं देते अब केवल कुछ जगहों पर वन विभाग के द्वारा लगाये गये छोटे-छोटे पौधे ही जंगल की शोभा बढ़ा रहे हैं।
Published on:
19 Jan 2019 06:31 pm
