30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janjgir-champa: मोबाइल में बात करते-करते दुनिया छोड़ दिया 23 साल का युवक, आया था परिवारिक कार्यक्रम में

Janjgir-champa News: मोबाइल में बात करते-करते युवक इस कदर डूब गया कि उंगली 11kv तार को टच कर गया। इस लापरवाही में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
2 min read
Google source verification
Janjgir champa news

11 केवी तार की चपेट में आने से युवक की मौत ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: दोस्त की दीदी के घर आए छत पर मोबाइल में बात करने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि छत के ऊपर से गुजरे 11kv तार पर उंगली लगने से करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। अचानक हुए इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Janjgir-champa News: परिवारिक कार्यक्रम में आया था युवक

पुलिस के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धनगांव निवासी अनित दिवाकर 23 वर्ष पिता रामफल दिवाकर बुधवार की शाम को अपने दोस्त की दीदी के घर में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम पंचायत खरखोद के आश्रित गांव खैराडीह आया था। वह छत के ऊपर से गुजरे 11kv तार की चपेट पर आ गया।

11kv तार को टच कर गया युवक

बताया जा रहा है कि युवक फोन पर बात कर रहा था, इस दौरान उसकी उंगली 11kv तार से टच हो गया, करंट की चपेट में आने से अनित बुरी तरह से झुलस गया। परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया पर जान जा चुकी थी।

इलाके में बिजली सप्लाई बंद

घटना के बाद मोहल्ले वासियों में भी रोष है। घरों के एकदम ऊपर से 11 केवी तार गुजरा है, जिससे हर समय डर लगा रहता है, बहरहाल घटना के बाद मोहल्ले में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। इधर आज सुबह मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग