27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Impactful News : सब स्टेशन निर्माण के लिए तालाब की खोदाई करना ठेकेदार को पड़ा महंगा, तहसीलदार ने की ये कार्रवाई…

- जेसीबी व पांच ट्रैक्टर समेत 6 वाहन जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jun 2018, 1:07 PM IST

CG Impactful News : सब स्टेशन निर्माण के लिए तालाब की खोदाई करना ठेकेदार को पड़ा महंगा, तहसीलदार ने की ये कार्रवाई...

CG Impactful News : सब स्टेशन निर्माण के लिए तालाब की खोदाई करना ठेकेदार को पड़ा महंगा, तहसीलदार ने की ये कार्रवाई...

जांजगीर-चांपा. तुलसी भवन के पास बन रहे विद्युत विभाग के सब स्टेशन निर्माण के लिए तालाब की खुदाई करना ठेकेदारों को बड़ा महंगा पड़ गया। क्योंकि तहसीलदार ने इनके एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर समेत 6 वाहनों को जब्त कर लिया है और पांच दिन बाद भी वाहनों को नहीं छोड़ा गया है। यानी तहसीलदार द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। वाहन स्वामी अपने जब्त वाहनों को छुड़ाने तहसील आफिस व थाना के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन तहसीलदार लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। जिससे उनके वाहनों के छूटने के आसार नजर नहीं आ रहा है।

गौरतलब है कि जांजगीर के तुलसी भवन के पास विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नया सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। उक्त भूमि में समतलीकरण के लिए बड़ी तादात में मिट्टी मुरूम की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के होटल ड्रीम प्वाइंट के पीछे स्थित तालाब की अवैध तरीके से खुदाई कर उत्खनन किया जा रहा था।

Read More : CG Political News : जोगी कांग्रेस में अंदरूनी कलह, सैकड़ों कार्यकताओं ने पार्टी छोडऩे का किया ऐलान, पढि़ए पूरी खबर आखिर क्यों खफा हैं कार्यकर्ता...

पत्रिका ने 2 जून के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद तहसीलदार की टीम ने एक एक जेसीबी व ५ ट्रैक्टरों को जब्त किया था। जब्त ट्रैक्टर व जेसीबी को कोतवाली में रखा गया है। पकड़े गए वाहन के चालक मुनुंद निवासी शोभाराम कश्यप पिता दयाराम, रमाकांत कश्यप पिता गयाराम, बोड़सरा निवासी कलेश्वर खैरवार पिता गंगाराम, देवरहा निवासी रथराम पिता सुखीराम, लकेश्वर पिता श्याम लाल कश्यप एवं रितेश पिता नेतराम कश्यप का नाम शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग