27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया में अश्लील पोस्ट करने वाला कृषि कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार

माह भर पहले से उक्त प्रोफेसर के द्वारा फेसबुक पर भगवान राम के खिलाफ पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल किया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 11:27 AM IST

सोशल मीडिया में अश्लील पोस्ट करने वाला कृषि कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार

सोशल मीडिया में अश्लील पोस्ट करने वाला कृषि कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. कृषि महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर को सोशल मीडिया में भगवान के खिलाफ अश्लील पोस्ट करना बड़ा महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। माह भर पहले से उक्त प्रोफेसर के द्वारा फेसबुक पर भगवान राम के खिलाफ पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। जिसे लेकर शहर के युवाओं ने उक्त प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत की थी। इसके आधार पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है।

सोशल मीडिया में भगवान श्रीराम के खिलाफ अश्लील पोस्ट का मामला माह भर पहले तेजी से वायरल हुवा था। जिसमें कृषि महाविद्यालय जांजगीर के असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रमणि देव पिता पीडी कुर्रे ने अनर्गल लिखते हुए पोस्ट किया था। इसकी शिकायत एसपी से की गई थी।

जांजगीर के केशव प्रसाद पांडेय, विकास शर्मा, प्रमोद सिंह एवं अभिषेक सिंह ने कहा था कि कृषि विज्ञान केंद्र में चंद्रमणि देव सहायक प्राध्यापक हैं। वे एक संस्था अंतर्राष्ट्रीय भीम सेना संगठन से जुड़े हैं। जिसमें आरके गौतम सहित कई लोग जुड़े हैं। उनके द्वारा फेसबुक में भगराम राम और सीता के खिलाफ अपमानजनक शब्द पोस्ट किया गया है। जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रहा है। उनका कहना था कि प्रोफेसर जैसे सम्मानजनक पद में बैठे लोगों द्वारा इस तरह का पोस्ट करना शर्मनाक है।

Read More : CG Analytical News : जिले के 52476 छात्रों को सरकार दो सालों से नहीं दे पाई छात्रवृत्ति

युवाओं का कहना था कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायक को एसपी ने गंभीरता से लिया और कोतवाली पुलिस को प्रोफेसर के खिलाफ जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्रोफेसर चंद्रमणि देव के खिलाफ धारा २९५ (क) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायालय के सुपुर्द करने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग