26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- दर्जनों नाबालिग वाहन चालकों को पुलिस ने पकड़ा, कइयों को समझाइश के बाद छोड़ा तो कइयों से वसूला इतना जुर्माना

कई बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचकर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए तो कई बच्चे खुद ब खुद पुलिस से अपने वाहन को छुड़ाने के लिए जद्दोजहद करते रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 6:01 PM IST

दर्जनों नाबालिग वाहन चालकों को पुलिस ने पकड़ा, कइयों को समझाइश के बाद छोड़ा तो कइयों से वसूला इतना जुर्माना

दर्जनों नाबालिग वाहन चालकों को पुलिस ने पकड़ा, कइयों को समझाइश के बाद छोड़ा तो कइयों से वसूला इतना जुर्माना

जांजगीर-चांपा. ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को जांजगीर के लिंक रोड में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों नाबालिग वाहन चालक पुलिस गिरफ्त में आए। पुलिस ने कई लोगों से जुर्माना वसूल की तो वहीं कई लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया। इस दौरान इस मार्ग में पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था। कई बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचकर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए तो कई बच्चे खुद ब खुद पुलिस से अपने वाहन को छुड़ाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। सुबह तकरीबन एक घंटे तक इस मार्ग में भीड़भाड़ का नजारा रहा।

Read More : CG Public Opinion : वीडियो में देखिए शहर का विकास, बारिश का पानी नाली की बजाए बह रहा सड़क पर
पुलिस के लाख समझाइश के बाद भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में बाइक सौंप रहे हैं। जबकि उन्हें पता है कि आए दिन भारी वाहनों की चपेट में आकर ऐसे वाहन चालकों की जान जा रही है। इसके बावजूद उनकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा है। खासकर ट्रैफिक पुलिस हर शिक्षा सत्र में ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए लगातार प्रयास करती है।

सालाना लाखों रुपए के जुर्माना वसूले जाते हैं। इसके बाद भी नाबालिगों का बाइक का मोह नहीं छूट रहा है। इसके अलावा स्कूलों में भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात के नियमों को लेकर क्लास की जाती है। इसके बाद भी नाबालिग स्कूल जाते वक्त या घूमने फिरने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। जबकि उनके पास लाइसेंस नहीं होता। कुछ इसी तरह की कार्रवाई की योजना बनाते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को लिंक रोड में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें तकरीबन एक दर्जन नाबालिग वाहन चालक पुलिस गिरफ्त में आ गए। इनसे पुलिस ने समन शुल्क के रूप में 200 रुपए वसूल की। इसके अलावा उन्हें यह समझाइश दी गई कि वे तब तक बाइक की सवारी न करें जब तक उनकी उम्र 18 साल नहीं हो जाती और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन जाता। अब पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना बतौर 2 हजार रुपए वसूल की जाएगी।

-नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। कई वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ा गया, वहीं कई नाबालिगों के खिलाफ समन शुल्क बतौर जुर्माना वसूल किया गया- भूपेंद्र सिंह कुर्रे, यातायात प्रभारी

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग