6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ishika Sharma Death: इशिका किसी और से करती थी बात… आरोपी ने मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, पहचान छुपाने बदला हुलिया

Anchor Ishika Sharma Death Case: रात के वक्त आरोपी रोहन का इशिका के साथ किसी अन्य व्यकित से मोबाईल में बात करने को लेकर फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद रोहन ने अपने साथी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Anchor Ishika Sharma Death Case

Anchor Ishika Sharma Death Case

Anchor Ishika Sharma Death Case: एंकर इशिका शर्मा (Ishika Sharma) हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मर्डर के वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SP विजय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता लेकर मीडिया को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों से घटना की पूरी जानकारी ली। दोनों युवकों के साथ घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताया कि ईशिका शर्मा (Ishika Sharma) की संदिग्ध अवस्था में घर में लाश मिलने से पहले दिन हत्या या आत्महत्या को असमंजस की स्थिति थी। दूसरे दिन तीन डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें शार्ट पीएम रिपोर्ट पुलिस को सौंपा गया है। इस शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या होने की बात सामने आ गई थी। इस मामले में संदेही रोहन पाण्डु पर पुलिस को प्रारम्भ से ही शक था, जो गोपाल शर्मा का कर्मचारी था और उसके घर पर ही रहता था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने संदेही रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

इशिका से शादी करना चाहता था रोहन
इशिका शर्मा (Ishika Sharma) को आरोपी रोहन पाण्डु पिछले 06 वर्षो से जानता था और उससे विवाह करना चाहता था। इशिका के द्वारा अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर देर रात तक बातचीत करने की वजह से रोहन इशिका को मना करता था। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद रोहन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

हत्या कर हुआ फरार
इस दौरान इशिका के भाई के खाने में आरोपी रोहन के द्वारा नींद की गोली मिला दी गई। जिसके चलते वह बेहोशी की हालत में सो गया। जिसके बाद राहुल ने अपने साथी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतिका के घर से सोने चांदी के जेवरात, 03 नग मोबाईल, एवं स्कूटी लूटी और फरार हो गये थे। वहीं आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए अपना हुलिया बदल किया।

ज्ञात हो कि शहर के वार्ड 18 निवासी गोपाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ कोरबा गए हुए थे। मकान में गोपाल की बेटी ईशिका शर्मा, पुत्र आर्यन व रोहन पांडेय मौजूद थे। गोपाल शर्मा द्वारा रविवार की रात 12 वीडियो कॉलिंग पर बात भी हुई है। इस दौरान तीनों एक साथ भोजन भी कर रहे थे। इसके बाद अचानक दूसरे दिन सुबह ईशिका शर्मा की हत्या हो गई। स्कूटी व तीन मोबाइल भी गायब है। साथ ही रोहन पांडेय भी गायब है। पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर जांच कर रही। कोतवाली प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का खुलासा किया गया। गले में चोट में निशान है। इसके बाद धारा 302, 397 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही थी।