6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के लिए रुपए नहीं दिया तो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नौ लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

Balwa: रास्ता रोककर लोगों से शराब के लिए रुपए मांगने व नहीं देने पर मारपीट करने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ बलवा का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

2 min read
Google source verification
शराब के लिए रुपए नहीं दिया तो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नौ लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

शराब के लिए रुपए नहीं दिया तो लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नौ लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज

जांजगीर-चांपा. सक्ती थाना क्षेत्र के सतनामी मोहल्ला वार्ड नंबर एक में कुछ युवक होली के दिन लोगों का रास्ता रोककर शराब के लिए खुलेआम लूटपाट कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर मोहल्ले में उत्पात मचा दिया। नौ युवकों ने न केवल लोगों से मारपीट की बल्कि मोहल्ले में बलवा भी किया।

पुलिस ने ऐसे नौ लोगों के खिलाफ बलवा (Balwa) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन हुड़दंगियों को पकड़कर शहर में घुमाया फिर जेल भेज दिया। सक्ती पुलिस के अनुसार होली के दिन सतनामी मोहल्ले के वार्ड नंबर एक के युवक निर्मल राही, नंदलाल काठे, हितेश कुर्रे, गजेंद्र जांगड़े, तोरन राही, सुरेश टंडन, सुरेंद्र काठे, आशीष कुर्रे एवं पुनीरात उर्फ दादू को शराब के लिए पैसे चाहिए था। वे लोगों का रास्ता रोककर उगाही करना चाह रहे थे।

Read More: लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से दो लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने होली के दिन शाम ढलते ही लोगों का रास्ता रोककर पैसा मांगना शुरू कर दिया। जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। पहले तो सुरेंद्र प्रसाद को निशाना बनाया। फिर गांव के अमित उरांव से मारपीट की। दोनों पीडि़तों ने पुलिस को बताया कि वे जब शहर की ओर आ रहे थे तो निर्मल राही एवं उनके नौ साथियों ने नहर के पार में रास्ता रोककर उनसे शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर उनसे लाठी, डंडा, फरसा, कुल्हाड़ी से मारपीट की। इतने में भी मन नहीं भरा तो वे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर रात भर मारपीट करते हुए उत्पात मचाया।
Read More: चिटफंड कंपनी डॉल्फिन इन्फ्रा पॉवर प्रोजेक्ट का एक और डायरेक्टर पांच साल बाद हावड़ा से गिरफ्तार

उन्होंने पूरी रात जमकर उत्पात मचाया। सुरेंद्र प्रसाद सतनामी की रिपोर्ट पर पुलिस ने निर्मल राही, नंदलाल काठे, हितेश कुर्रे, गजेंद्र जांगड़े, तोरन राही, सुरेश टंडन, सुरेंद्र काठे, आशीष कुर्रे एवं पुनीरात उर्फ दादू सहित नौ लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को पहले तो अपने कब्जे में लिया और फिर पूरे शहर में उन्हें घुमाते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। उनके जेल जाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने बताया कि निर्मल राही सहित चार-पांच लोग आदतन अपराधी है। उन्हें सबक सिखाना जरूरी था।