27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video Gallery- इस सड़क पर चलने से पहले हों जाएं सावधान, वरना घट सकती है दुर्घटना

- नहीं हो रही स्टेशन रोड का कायाकल्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jun 2018, 5:23 PM IST

Video- इस सड़क पर चलने से पहले हों जाएं सावधान, वरना घट सकती है दुर्घटना

इस सड़क पर चलने से पहले हों जाएं सावधान, वरना घट सकती है दुर्घटना

जांजगीर-चांपा. जिले के सड़कों की हालत अत्यधिक खराब हो चुकी है। रेलवे स्टेशन नैला से फाटक तक, शहर से रेलवे स्टेशन तक की सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। सालों से मरम्मत नहीं होने के कारण राहगीर परेशान हैं। नागरिकों द्वारा बार-बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जा रहा है, इसके बाद भी इसे ठीक करने सुध नहीं ली जा रही है। यह रोड सरखों, पहरिया होते हुए बलौदा, कोरबा निकलती है। वहीं कन्हाईबंद, सिवनी, जर्वे, बलौदा होत हुए अन्य कस्बों को भी जोड़ती है।

Read More : सड़क पर दौड़ रहे 140 सवारी बसों में किसी में भी नहीं लगा जीपीएस सिस्टम, कागजों तक सिमट कर रह गए बने आदेश
प्रतिदिन हजारों वाहनों और लोगों की आवाजाही के बावजूद रोड की स्थिति बेहद दयनीय है। कई सालों से रेलवे स्टेशन रोड की स्थिति की सुध रेलवे द्वारा नहीं ली। कुछ दिनों पूर्व गड्ढों में मुरूम, गिट्टी डाला गया था, जो लोगों के लिए और सिर दर्द बना हुआ है।

वाहनों के गुजरने से धूल के गुबार से आसपास कुछ नजर नहीं पड़ता है। इस मार्ग पर चलना अत्यधिक मुश्किल हो गया है। साथ ही वाहनों के कारण उडऩे वाली धूल, मिट्टी ने नागरिकों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। रोड निर्माण में नागरिक मुंह पर रूमाल बांधकर या मास्क पहनकर रहने को मजबूर हैं।

शासन स्तर सेे पीएमजीएसवाय, पीडब्ल्यूडी के सड़कों की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। जर्वे से औराईकाल सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। अलबत्ता इन सड़कों पर बाइक से चलना तो क्या पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। जिले के कुछ हिस्सों को छोड़कर तकरीबन 75 प्रतिशत सड़क बारिश के कारण इतनी बदतर हो चुकी है कि इन सड़कों पर बाइक तो क्या पैदल भी चल पाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण अंचलों के बदहाल सड़कों पर बारिश का पानी लबालव भरा हुआ है।

गौरतलब है कि ग्रामीण अंचल की सड़कों में बारिश के पानी के कारण घुटने भर के गड्ढे हो चुके हैं। बारिश थमने के बाद इन्हीं सड़कों पर धूल का गुबार छाने लगा है। धूल के गुबार के कारण लोग सांस रोग के शिकार हो रहे हैं।

गड्ढों में जमा हो रहे बारिश का पानी
सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदारों ने बदहाल सड़कों को चिन्हांकित कर गिट्टी, मुरूम भी डंप कर दिया है। आने वाले दिनों में इन सड़कों का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। पीएमजीएसवाय की सड़कें ग्रामीण अंचल में होती है। फिलहाल इन सड़कों ने बारिश के पानी के कारण तालाब का रूप ले लिया है, जिसमें आवागमन परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वारा बनाए गए सड़क का हाल भी अत्यंत खराब है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग