पुलिस के अनुसार, अमरनाथ केंवट की पत्नी का एक गैर व्यक्ति से अवैध संबंध था। प्रेमी रविवार को अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और कुदाल से प्रेमिका के पति अमरनाथ केंवट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। अमरनाथ की हालत गंभीर थी उसे गंभीर अवस्था में अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। आखिरकार वह दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर अकलतरा टीआई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर आरोपी की तलाश कर रही थी। आखिरकार आरोपी पुलिस हिरासत में आ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।