28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सचिव पति ने गला घोंटकर पत्नी को मारा, हत्या को आत्महत्या बताने शव को कमरे में जलाया, फिर…. पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Korba Murder Case: पुलिस लाइन के पास गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ग्राम पंचायत बांगो की महिला सचिव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है।

3 min read
Google source verification
सचिव पति ने गला घोंटकर पत्नी को मारा (फोटो सोर्स - पत्रिका)

सचिव पति ने गला घोंटकर पत्नी को मारा (फोटो सोर्स - पत्रिका)

CG Murder Case: पुलिस लाइन के पास गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ग्राम पंचायत बांगो की महिला सचिव की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पति ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए पत्नी के शव को चटाई पर रखकर आगे से जलाने स्वीकार किया है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि गोकुल नगर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जी- 6 में रहने वाली महिला सचिव सुषमा खुसरो 22 वर्ष की जली हुई मिली थी। सुषमा का शव जमीन में चटाई पर पीठ के बल पड़ा हुआ था। कमरे से आग की लपटे और धूंआ उठ रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सिपाही रोशन जाटवर ने सुषमा के पति अभिनेक 24 वर्ष को मोबाइल पर कॉल लगाया। अभिनेक घर पहुंचा। उसने बाहर से कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कमरा अंदर से बंद था।

अभिनेक सीढ़ी लगाकर बालकनी तक पहुंचा। उसने देखा कि बालकनी का दरवाजा बाहर से बंद है। दरवाजे के बाहर कुर्सी लगी है। वह कुर्सी पर चढ़कर दरवाजे को खोला और बालकनीके दरवाजे के सहारे कमरे के भीतर चला। अभिनेक ने देखा कि उसकी पत्नी का शव जमीन पर जल रहा है। वह बाथरूम से पानी लेकर आया पत्नी के उपर डालकर आगे को बुझा दिया। इसके बाद उसने घर के मेन दरवाजा बाहर से खोला। पुलिस की टीम कमरे के अंदर पहुंची। अभिनेक घटना की सूचना देने के लिए सिविल लाइन थाना पहुंचा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा

अभिनेक की सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना में मर्ग कायम किया। जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर पुलिस को हत्या का संदेह हुआ। पुलिस ने मदद के लिए फॉरेंसिंक एक्सपर्ट को बुलाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार दिन पुलिस को सुषमा के शव की संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। इसमें डॉक्टर ने सुषमा की मौत का कारण गाला दबाकर मारना बताया।

पुलिस पूछताछ के लिए अभिनेक को थाना बुलाया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। अभिनेक पूछताछ में टूट गया और उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेजा गया।

नींद में सो रही थी पत्नी तभी पति ने घोंट दिया गला

अभिनेक से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसने ने बताया कि सुषमा की तबीयत खराब चल रही थी। वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर में आराम कर रही थी। मंगलवार सुबह पति अभिनेक ने सुषमा के लिए चाय बनाने चाहा, लेकिन सुषमा ने मना कर दिया। सुषमा के कहने पर अभिनेक नाश्ते में रोटी बनाया लेकिन सुषमा ने रोटी नहीं खाया। इससे एक रात पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों ने रात में भोजन नहीं किया और खाली पेट सो गए थे।

की थी लव मैरिज

पिछले साल मई में दोनों ने बिलासपुर के आर्य समाज मंदिर में लवमैरिज किया था। लेकिन इसकी जानकारी सुषमा ने पाली विकासखंड के गांव तेलसरा में रहने वाले अपने परिवार को नहीं दिया था। वह अभिनेक के साथ गोकुल नगर में एक किराए के मकान में रहती थी। उसका पति अभिनेेक श्यांग के पास स्थित ग्राम पंचायत चिर्रा में सचिव है।

आरोपी ने कहा सुषमा नहीं करती थी घर का काम

पूछताछ में अभिनेक पुलिस को हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद को बताया है। अभिनेक की माने तो सुषमा ग्राम पंचायत बांगो से ड्यूटी कर जब भी घर लौटी वह कोई काम नहीं करती थी। पूरा काम का अभिनेक को करना पड़ता था। यहां तक सुबह पत्नी के लिए चाय, नाश्ता और खाना भी अभिनेक बनाता था। इससे अभिनेक तनाव में था। उसे शराब की पीने की आदत लग गई थी। इसे लेकर भी पत्नी से झगड़ा होता था।

अलग होना चाहता था पति लेकिन तैयार नहीं थी पत्नी

पुलिस को पूछताछ में अभिनेक ने बताया है कि उनके बीच दूरी इतनी बढ़ गई थी कि वह पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार नहीं था। इसकी जानकारी अभिनेक ने सुषमा को बताई थी। तब सुषमा ने अभिनेक को छोड़ने से इनकार किया था और कहा था कि वह जहां भी जाएगा उसके पीछे-पीछे चली जाएगी। सुषमा अपने पति को फंसाने तक की धमकी देती थी। इससे परेशान अभिनेक तीन माह से पत्नी की हत्या की योजना बना रहा था।